दशहरा रैली से पहले महाराष्ट्र में मचा हंगामा, आपस में भिड़े ठाकरे समर्थक और शिंदे गुट के कार्यकर्ता
दशहरा रैली से पहले महाराष्ट्र में मचा हंगामा, आपस में भिड़े ठाकरे समर्थक और शिंदे गुट के कार्यकर्ता
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन के पश्चात् आज 5 अक्टूबर को शिंदे गुट एवं उद्धव ठाकरे गुट दशहरा रैली का आयोजन कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दादर के शिवाजी पार्क में तो वहीं एकनाथ शिंदे गुट BKC मैदान में रैली के आयोजन की मंजूरी प्राप्त हुई है। दोनों समारोहों के मद्देनजर महाराष्ट्र पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। इस बीच दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। जहां ठाकरे समर्थक महिला शिवसैनिकों ने गंदे इशारे करने पर एकनाथ शिंदे खेमे के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर डाली। 

दरअसल, घटना नासिक आगरा हाईवे पर मौजूद इगतपुरी-कसरा शिवारा में हुई। खबर के अनुसार, शिंदे गुट के समर्थकों ने बोलेरो से बस को ओवरटेक किया, जिसमें ठाकरे गुट के कार्यकर्ता नासिक से मुंबई रैली में सम्मिलित होने जा रहे थे। आरोप है कि इस के चलते उन्होंने ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं की ओर गंदे इशारे किए। तत्पश्चात, महिला कार्यकर्ताओं ने कार को रोककर शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी।

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने मुंबई के 227 वार्डों में से हर वार्ड से 4 बसों से कार्यकर्ताओं को लाने का जिम्मा अपने सभी विभाग प्रमुखों (जोनल प्रमुखों) को सौंपा है। उद्धव खेमे ने इस वर्ष केवल मुंबई से ही तकरीबन 50 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। सूत्रों के अनुसार, मुंबई के अतिरिक्त पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा एवं उत्तरी महाराष्ट्र के संपर्क प्रमुख (संचार प्रमुख) ट्रेनों से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को समन्वय करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के मंत्रियों एवं विधायकों ने भी दशहरा रैली को कामयाब बनाने में अपना पूरा दम लगा दिया है। खबर के अनुसार, सभी विधायकों को राज्य भर से 5 से 10 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं तकरीबन 4 हजार राज्य परिवहन की बसों तथा निजी गाड़ियों को बीकेसी मैदान पहुंचने तथा वापस जाने के लिए इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही कैडरों के लिए विदर्भ, मराठवाड़ा एवं उत्तरी महाराष्ट्र की ट्रेनों को बुक किया गया है।

विजयादशमी पर मिला इंदौर को उपहार, शुरू हुई दो नई फ्लाइट

संघ ने मनाया अपना स्थापना दिवस, शाखा स्तर पर निकले संचलन

विधि विधान के साथ में किया शस्त्र पूजन, थाना प्रभारी ने दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -