रूद्र ने चली चाल, संतो की जिंदगी तबाह करने की कोशिश
रूद्र ने चली चाल, संतो की जिंदगी तबाह करने की कोशिश
Share:

शो बंदिनी इस समय काफी इंट्रस्टिंग मोड़ पर आ गया है। दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में इस समय संतो अपने स्वाभिमान के लिए अपने ही घरवालों से लड़ रही है। संतो पर आरोप लगा है कि रुद्र के साथ उसका चक्कर चल रहा है। धर्मराज शक्ति सिंह माहियावंशी की पत्नी संतो महियावंशी पर ये इल्जाम लगा हुआ है। ऐसे में संतो इस कलंक को अपनेसिर से हटाने की पूरी कोशिश करती दिख रही है।

फिलहाल में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूद्र आग में और घी डालेगा औऱ संतो की जिंदगी तबाह करने की कोशिश कर सकता है। इधर धर्मराज का मन ये मानने को तैयार नहीं लेकिन वह सबूतों पर ध्यान देगा। संतो इस बात से चौंक जाएगी कि उसका पति उसपर विश्वास नहीं कर रहा। ऐसे में बंदिनी बनी पत्नी संतो कहेगी कि वह अब तंग आ चुकी है वह अब इस रूप से आजाद होगी। संतो खुद को साबित करने के लिए पूरा दम लगा रही है। परन्तु पति को अहसास नहीं करा पा रही कि वह सच कह रही है। धर्मराज को लगता है कि उसने छोटी उम्र की लड़की से शादी की है ऐसे में वह डगमगा सकती है। रूद्र इस बात का फायदा उठा रहा है और संतो के जीवन में आग लगा रहा है। जानकारी के लिए बता दें, ये शो इमेजिन टीवी पर आता था। साल 2011 में 29 जनवरी को इस शो का आखिरी महा एपिसोड प्रसारित किया गया था।

फैंस को ये शो बहुत पसंद आया था ऐसे में इस शो की काफी डिमांड थी। अब शो बंदिनी दंगल टीवी पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है। इस शो में संतो के किरदार में Aasiya Kazi हैं इसके अलावा  धर्मराज के किरदार में रॉनित रॉय हैं। इस शो में रॉनित एंग्री मैन के तौर पर खूब पॉपुलर हुए थे। उनपर ये छवि खूब जची थी ऐसे में संतो और धर्मराज को साथ में खूब पसंद किया गया था।

काम्या पंजाबी जल्द करनी वाली है दूसरी शादी, सामने आई वेडिंग डेट

अभी के सामने आएगी प्रियंका की सच्चाई, अब प्रज्ञा देगी ऋषि का साथ

कॉस्मेटिक सर्जन पर टीवी अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप लेकिन अदालत ने दे दी राहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -