आजम खान ने दी अपने बयान पर सफाई
आजम खान ने दी अपने बयान पर सफाई
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने सैनिकों को लेकर होने वाली हिंसा के संबंध में विवादित बयान दिया था। जिसे लेकर उनकी आलोचना हुई। अपनी आलोचना के बाद उन्होंने बयान का स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि सेना पर रेप का आरोप नहीं लगाया। उनका कहना था कि जो बयान उन्होंने दिया उसे गलत तरह से लिया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो बात कही वह तो समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के आधार पर कही थी।

गौरतलब है कि उन्होंने जिला रामपुर में सपा कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि कश्मीर में जवानों को महिलाओं ने पीटा है। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में महिलाओं ने फौजियों के अंग काट लिए। असम और झारखंड में भी महिलाओं ने फौजियों को पीटा है। उन्होंने कहा था कि मोदी राज में देश राह से भटक गया है। देश बैलेट की जगह बुलेट के मार्ग पर चल पड़ा है, जिसका परिणाम सभी के सामने ह आजम खान का कहना था कि देश का दलित मुसलमान मुश्किल में है।

और मैं तो फसीवादी शक्तियों के लिए आइटम गर्ल बन गया हूं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वविद्यालय और मेडिकल काॅलेज संचालित करता हूं। नफरत फैलाने की बात नहीं करता। मैं तो बच्चों को पढ़ाता हूं। मेरा काम देखिए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ने मेरे विरूद्ध नफरत फैलाकर वोट बंटोरे हैं।

उनके बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विरोध करते हुए कहा है कि सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी ने आजम खान पर निशाना साधा, बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजम खान जैसे लोग आतंकवाद के बचाव में बयान देते हैं। वह हमेशा ऐसा करते आ रहे हैं, वे कभी यह बयान देते हैं कि केवल मुसलममानों के कारण जीत हुई थी। संबित पात्रा ने उन्हें आईएसआई का एजेंट तक कहा।

हिंसा पर बयानबाजी तो बहुत होती है लेकिन एक्शन नहीं लिया जाता

अपने पक्ष में समर्थन प्राप्त करने के लिए रामनाथ कोविंद पहुंचे हरियाणा

आजम ने दिया विवादित बयान, फौजियों के निजी अंग काटकर महिला आतंकी ले रही बदला

अखिलेश यादव की इफ्तार पार्टी में नजर नहीं आए मुलायम, शिवपाल और आज़म

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -