आजम ने दिया विवादित बयान, फौजियों के निजी अंग काटकर महिला आतंकी ले रही बदला
आजम ने दिया विवादित बयान, फौजियों के निजी अंग काटकर महिला आतंकी ले रही बदला
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने एक विवादित बयान दिया है। अपने विवादित बयान में उन्होंने कहा है कि कश्मीर में महिलाओं द्वारा फौजियों के प्रायवेट पार्ट काट लिए गए हैं। असम और झारखंड में महिलाओं ने सैनिकों की पिटाई की है। आखिर यह क्यों हो रहा है। उन्हें हाथ से परेशानी नहीं है। उन्हें किसी और बात से परेशानी नहीं है।

यह सब महिलाओं से होने वाले रेप के बदले में किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश अपनी राह भटक गया है। आजम खान ने अराजकता के लिए अप्रत्यक्षतौर पर हिंदूवादी और भाजपा से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर टिप्पणी की और कहा कि भगवा दुपट्टे ओढ़कर जवानी आ गई। उनका कहना था कि ये लोग तो वे हैं जो भगवा दुपट्टे लगे में लगा रहे हैं। इन लोगों को कैसे पकड़ेंगे पकड़ेंगे तो फिर थानों में आग लगा दी जाएगी।

इन्हें समाजवादी गुंडे कहा जा रहा है मगर ये वे नहीं हैं। यह देश बैलेट से चलना था मगर अब बुलेट से चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री आजम खान के आरोपों का जवाब दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजम खान जैसे लोग आतंकवाद के बचाव में बयानबाजी करते हैं।

वे हमेशा से ऐसा करते आ रहे हैं। वे यह भी कहते आ रहे हैं कि मुसलमानों के कारण जीत हुई थी सेना पर विवादित बयान देते हुए आजम खान ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से देश को शर्मिंदा होना चाहिए। रामपुर में समाजवादी कैंप के कार्यालय में जब आजम खान कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बाबरी मस्जिद और रामजन्मभूमि को एक बड़ा राजनीतिक मूवमेंट बताया। उन्होंने कहा कि देश में सियासी लोग बुलेट से बात कर रहे हैं और हिंदूस्तान का माहौल सबसे बदनसीब और निंदनीय है।

अखिलेश यादव की इफ्तार पार्टी में नजर नहीं आए मुलायम, शिवपाल और आज़म

UP की मंत्री फिर विवादों में, भंडारे में नोट बांटने पर मचा बवाल

PM मोदी और CM योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर छात्र गिरफ्तार

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -