गुलमर्ग में हिमस्खलन, एक विदेशी नागरिक की मौत, दूसरा लापता
गुलमर्ग में हिमस्खलन, एक विदेशी नागरिक की मौत, दूसरा लापता
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई। एक और विदेशी नागरिक फिलहाल लापता है। एक विदेशी को बचा लिया गया और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी है। 

उन्होंने कहा कि, "आज दोपहर करीब दो बजे गुलमर्ग में हिमस्खलन हुआ, जिसमें तीन विदेशी फंस गए। दुख की बात है कि उनमें से एक की मौत हो गई, एक घायल हो गया और एक अभी भी लापता है।" कोंगदूरी ढलान पर हिमस्खलन हुआ, जिसमें कई स्कीयर फंस गए। उन्होंने कहा कि विदेशी लोग स्थानीय निवासियों के बिना स्की ढलानों पर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक गश्ती टीम बचाव-सह-खोज अभियान चला रही है।

इससे पहले बुधवार को एक और हिमस्खलन, श्रीनगर-लेह मार्ग पर सोनमर्ग के त्रिशंकु क्षेत्र में हुआ, जिससे सिंध धारा में पानी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था।  कश्मीर में पिछले तीन दिनों से मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे घाटी के पहाड़ी और पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। 

संदेशखाली: आक्रोशित ग्रामीणों ने फरार TMC नेता शाहजहां शेख के भाई का घर जलाया

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी..! लोकसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कर दिया अपने नए दल का ऐलान

IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी, घुटने की सर्जरी के लिए जाएंगे UK

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -