पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर फिर हुआ हमला, कार पर फेंके गए ईंट और बम
पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर फिर हुआ हमला, कार पर फेंके गए ईंट और बम
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पर हमला हुआ है, इस बार बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह इस हमले के शिकार हुए हैं। पश्चिम बंगाल के जगद्दाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात ईंट और बम फेंके गए। उन पर यह हमला उस वक़्त हुआ, जब वो कंकिनारा से वापस लौट रहे थे।

इस हमले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार का शीशा टूट गया। हालांकि वे खुद इस हमले में बाल-बाल बच गए। अर्जुन सिंह ने इस हमले का सीधा आरोप तृणमुल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। सांसद की कार पर उस समय हमला किया गया जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन सिंह की कार के पर पहले तो ईंट पत्थर से हमला किया फिर कार को निशाना बनाकर एक बम भी फेंक दिया गया। 

भाजपा सांसद पर हमले की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिसके कारण इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात कर दिया गया है। हमले के बाद अर्जुन सिंह ने कहा है कि, 'टीएमसी ने गुंडों ने मेरी कार पर ईंट फेंकी। इसके बाद मैं अपनी कार से बाहर आया और देखा कि एक शख्स जमीन पर पड़ा हुआ है। उस शख्स का नाम गणेश सिंह है। इसके बाद अचानक मेरी कार पर बम फेंका गया।'

IRCTC के इस टूर पैकेज का ठंड के मौसम में उठाये लाभ

SBI का होम लोन हुआ बहुत सस्ता, जानिये ब्याज दर और अप्लाई करने का तरीका

यदि आप भी चाह रहें है बच्चों को विदेश भेजना तो हो जाएं सावधान, वरना झेलना पद सकता है नुकसान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -