IRCTC के इस टूर पैकेज का ठंड के मौसम में उठाये लाभ
IRCTC के इस टूर पैकेज का ठंड के मौसम में उठाये लाभ
Share:

 दिसंबर के दूसरे वीक के बाद छुट्टियों का माहौल बनने लगता है। क्रिसमस और न्यू इयर के मौके पर ऑफिसेज में खूब छुट्टियां मिलती हैं और आपके बच्चों के स्कूल भी बंद होते हैं। यही सही समय होता है जब आप अपने पूरे फैमिली के साथ बढ़िया ट्रिप प्लान कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के उपक्रम IRCTC ने इसी चीज को ध्यान में रखते हुए अंडमान द्वीप (Andaman Island) के लिए एक टूर प्लान पेश किया है। इस समय अंडमान द्वीप में ना ही ठंड है और ना ही बहुत अधिक गर्मी होती है । ऐसे में इस जगह पर घूमने पर आपको बहुत मजा आने वाला है। 

Irctc का 'Andaman Tour Package' छह दिन और पांच रात का है। इस ट्रिप के जरिये आपको अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर, हवलॉक द्वीप और नील द्वीप घूमने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप की शुरुआत 21 दिसंबर, 2019 से हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या शामिल है इस टूर पैकेज में।

ऐसा है पूरे टूर पैकेज का प्लान 
दिल्ली हवाई अड्डे से एअर इंडिया की सुबह साढ़े पांच बजे की फ्लाइट से आपको पोर्टब्लेयर ले जाया जाएगा। इसके बाद आपको पोर्टब्लेयर हवाई अड्डे से होटल तक के लिए पिकअप की सुविधा मिलेगी। इसके बाद आपको Corbyn's cove और सेल्यूलर जेल घूमने का मौका मिलेगा। आपको पोर्टब्लेयर में ही डिनर और ओवरनाइट स्टे की सुविधा मिलेगी। दूसरे दिन आपको नॉर्थ बे में घूमने को मिलेगा। इसके आप लोग रॉस आईलैंड भी घूम सकेंगे। आपको पोर्टब्लेयर में नाइट स्टे मिलेगा। तीसरे दिन आपको हेवलॉक घूमने को मिलेगा। आपको इस दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई स्थान देखने को मिलेगा। कई संग्रहालय में घूमने का मौका मिलेगा। छठे दिन आप पोर्टब्लेयर से दिल्ली पहुंचेंगे।

नवंबर में व्यापार घाटा कम हुआ 12.12 अरब डालर पर आया, निर्यात में आयी गिरावट

निर्मला सीतारमण: GST Rate में बढ़ोतरी को लेकर मेरे ऑफिस को छोड़कर हर जगह हो रही चर्चा

Trade Deal के प्रथम चरण को लेकर चीन और अमेरिका के बीच सहमति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -