उपचुनाव: असम की सभी 5 सीटें NDA के खाते में, तेलंगाना में भी खिल सकता है 'कमल'
उपचुनाव: असम की सभी 5 सीटें NDA के खाते में, तेलंगाना में भी खिल सकता है 'कमल'
Share:

नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में कई सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे अब आ रहे हैं। सबसे पहले बात आंध्र प्रदेश की। यहाँ कडपा जिले में स्थित बडवेल विधानसभा सीट पर मतदान हुए थे, जिसे सत्ताधारी YSRCP ने बड़े अंतर से जीत लिया है। भाजपा दूसरे नंबर पर रही। वहीं, असम में कुल 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे। जिसमे से भाजपा ने 3 और उसकी साथी UPPL ने 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जोरहाट के थौरा विधानसभा सीट भाजपा के खाते में गई है, जिसे पार्टी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

वहीं, बिहार के दरभंगा में मुंगेर जिले के तारापुर और दरभंगा के कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। खबर लिखे जाने तक तारापुर में RJD आगे चल रही है, और कुशेश्वर स्थान में जदयू जीतती हुई नज़र आ रही है। हालाँकि, दोनों दलों के बीच वोटों का फैसला बहुत अधिक नहीं है। कर्नाटक में अभी मतगणना के प्रारंभिक रुझान ही आए हैं और एक-एक सीट पर भाजपा और कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

हालाँकि, यहाँ अंतिम परिणाम किसी भी करवट जा सकता है और इसमें वक़्त लगेगा। वहीं, मध्य प्रदेश में दो सीटों पर एक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक पर कांग्रेस आगे चल रही है। महाराष्ट्र के देगलुर सीट पर कांग्रेस जीतती हुई दिख रही है और भाजपा बहुत वोटों से पीछे है। उधर, तेलंगाना में भाजपा के लिए खुशखबरी है। यहाँ सत्ताधारी TRS को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी जीतती हुई नज़र आ रही है।

अखिलेश यादव ने हर महीने की 3 तारीख को 'लखीमपुर किसान स्मृति दिवस' मनाने का किया आह्वान

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, 1 लोकसभा के साथ तीनों विधानसभा सीटें जीतीं

केदारनाथ में जगद्गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, 100 मंदिरों में पहुंचेंगे भाजपा नेता

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -