योगी के पदचिन्हों पर हिमंता सरमा, बदलेंगे असम की कई जगहों के नाम
योगी के पदचिन्हों पर हिमंता सरमा, बदलेंगे असम की कई जगहों के नाम
Share:

गुवाहाटी: असम की संस्कृति को बढ़ावा देने के क्रम में अब राज्य की हिमंता बिस्वा सरकार ने योगी आदित्यनाथ के पदचिन्हों पर चलने का फैसला किया है। सीएम हिमंता सरमा ने फैसला लिया है कि अब वह राज्य में उन स्थानों के नाम को बदल देंगे जो कि राज्य की परंपरा, संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ हैं। 

अपने ट्वीट में सीएम सरमा ने लिखा है कि, 'नाम में काफी कुछ होता है। प्रत्येक शहर, टाउन, और गाँव का नाम उसकी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को दर्शाने वाला होने चाहिए। हम पूरे असम में उन स्थानों के नाम बदलने पर सुझाव आमंत्रित करने के लिए पोर्टल लॉन्च करेंगे, जो हमारी सभ्यता, संस्कृति के खिलाफ  हैं और किसी कभी जाति, समुदाय के लिए अपमानजनक हैं।' सीएम सरमा ने कहा कि, 'असम सरकार उन जगहों के नाम बदल देगी जो जगह राज्य की संस्कृति और परंपरा से नहीं जुड़े हैं।' उन्होंने कहा कि ऐसे कई स्थान हैं, जहाँ के स्थानीय लोग उस नाम को नहीं पसंद करते। कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहाँ नाम द्वेष के कारण रखा गया। इन्हें बदलना होगा।

इससे पहले सरमा ने कालापहाड़ का उदाहरण दिया था। सीएम सरमा ने कहा था कि, 'कालापहाड़ ने कामाख्या मंदिर को नष्ट कर दिया था। मुझे कोई वजह नहीं दिखती कि किसी शहर का नाम कालापहाड़ रखा जाए। लोगों के साथ चर्चा करने के बाद इस नाम को हटा दिया जाना चाहिए।' सीएम सरमा ने बताया कि कालापहाड़ का नाम बंगाल सल्तनत कालापहाड़ के तानाशाह मुस्लिम जनरल के नाम पर रखा गया था। उसने प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर पर हमला करवाया था।

तेलंगाना सीएम KCR के खिलाफ असम में मामला दर्ज, भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप

46 साल कांग्रेस में रहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी, बताया ये बड़ा कारण

सरकारी नौकरी के नाम पर भाजपा नेता ने लिए पैसे, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निलंबित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -