रतन टाटा को मिला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, अवार्ड देने घर पहुंचे CM
रतन टाटा को मिला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, अवार्ड देने घर पहुंचे CM
Share:

टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) के चेयरमैन एवं लोकप्रिय उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को असम (Assam) का सर्वोच्च सम्मान मिला है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत उन्हें यह सम्मान देने खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) बुधवार को मुंबई पहुंचे। आप देख सकते हैं हिमंत सरमा ने टाटा को असम वैभव अवार्ड (Assam Vaibhav Award) देने के बाद Twitter पर इसकी तस्वीरें भी साझा की।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सरमा (CM Sarma) ने कहा कि, 'दूरदर्शी उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा ने असम में कैंसर के इलाज की सुविधा बेहतर बनाने में अतुल्य योगदान दिया है। उन्हें मुंबई आकर असम वैभव अवार्ड से सम्मानित करने का मुझे सौभाग्य मिला है।' आप सभी को बता दें कि रतन टाटा को इस अवार्ड के साथ साइटेशन, मेडल और 5 लाख रुपये नकद मिले हैं। जी दरअसल साल 2021 के लिए 19 लोगों को असम वैभव अवार्ड से पिछले महीने सम्मानित करने का ऐलान किया गया था। बीते महीने 24 जनवरी को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित हुए समारोह में 18 लोगों को यह सम्मान दिया गया था। वहीं उस दौरान रतन टाटा निजी कारणों से गुवाहाटी नहीं जा पाए थे, इसी वजह से मुख्यमंत्री सरमा ने निजी तौर पर मुंबई पहुंचकर उन्हें सम्मान दिया।

आप सभी को बता दें कि इससे पहले टाटा ने गुवाहाटी नहीं जा पाने के चलते मुख्यमंत्री सरमा को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था, ''साल 2021 के लिए असम वैभव अवार्ड से सम्मानित करने के असम सरकार के फैसले से अभिभूत हूं। मैं असम के लोगों की भलाई के लिए आपकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता का कायल रहा हूं। इस कारण आपसे यह सम्मान पाना और खास हो जाता है। गुवाहाटी नहीं आ पाने की मेरी निजी समस्या को समझने और बाद में मुंबई आकर मुझे सम्मानित करने की आपकी इच्छा के लिए मैं आपका आभारी हूं।''

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केसीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

असम के मुख्यमंत्री ने केसीआर पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने का आरोप लगाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -