पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने नम आँखों से दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने नम आँखों से दी मुखाग्नि
Share:

नई दिल्‍ली : पूर्व वित्‍त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता अरुण जेटली का अंतिम संस्‍कार आज दिल्‍ली के निगमबोध घाट पर किया गया। उनके अंतिम संस्‍कार से पहले उनकी पार्थिव देह भाजपा मुख्‍यालय पर अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई थी। अरुण जेटली का देहांत  शनिवार दोप‍हर को 12:07 बजे दिल्‍ली स्थित एम्‍स में हुआ था।

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्‍कार आज यानि रविवार को दिल्‍ली के निगमबोध घाट पर किया गया। अरुण जेटली को उनके बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में मौजूद सभी लोगों की आँखें नाम थी।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने कहा कि अरुण जेटली के जाने से देश और पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है। हमें कोई भी परेशानी होने पर हम उनसे सलाह लेते थे। वह हमेशा पार्टी का मार्गदर्शन करते थे। वहीं भाजपा के सबसे बुजुर्ग नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने ही जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से सिर्फ पार्टी को ही नहीं देश को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

अब सिखों को लुभाने की कोशिश में पाकिस्तान, करतारपुर कॉरिडोर को लेकर दिया ये बयान

बहरीन ने माफ़ की 250 भारतीय कैदियों की सजा, पीएम मोदी ने जताया आभार

अरुण जेटली को याद कर भावुक हुए आडवाणी, कहा- हर दिवाली पर आते थे घर....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -