हथियार तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, 30 लाख बताई  जा रही कीमत
हथियार तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, 30 लाख बताई जा रही कीमत
Share:

बुरहानपुर/ब्यूरो। बुरहानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 अवैध हथियार जब्त किया। जब्त हथियारों में 47 पिस्टल और 4 देसी कट्टा है। हथियारों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए है। मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। पुलिस आरोपियों से तस्करी के तार को डिकोड करने में जुट गई है।

मोसीम तड़वी बुरहानपुर के सिकलीगरो के गढ़ कहे जाने वाले ग्राम पचोरी में अभी भी अवैध हथियारों की तस्करी चल रही है। बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार के निर्देश पर 60 से अधिक पुलिस जवानों ने ग्राम पचोरी में दबिश देकर 51 अवैध हथियार का जखीरा जब्त किया है। जब्त हथियारों में 47 पिस्टल और चार देसी कट्टा है। जब्त हथियारों की बाजार मूल्य कीमत करीब 30 लाख बताई गई है। 

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुरहानपुर एसपी खालिस्तानी कनेक्शन की भी जांच कर रहे हैं, जिससे खालिस्तानी से तो कोई कनेक्शन नहीं है। बता दें कि विगत दिनों खालिस्तानी कनेक्शन एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों तस्कर कहीं खालिस्तानियों को हथियार सप्लाई तो नहीं करते थे इसकी भी जांच की जा रही है।

विश्व यूथ शतरंज स्पर्धा में इलामपार्थी और प्रणव आनंद ने अपने नाम किया खिताब

'उसने मुझे गले लगाने और चूमने की कोशिश की', 20 साल की लड़की का कांग्रेस नेता पर आरोप

दिल्ली में बारिश के कारण सुधरी हवा, तापमान में भी आई गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -