गोवा में अर्जुन बिजलानी का अनोखे अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेशन, निया शर्मा संग मस्ती करते आए नजर
गोवा में अर्जुन बिजलानी का अनोखे अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेशन, निया शर्मा संग मस्ती करते आए नजर
Share:

लोकप्रिय टेलीविज़न अभिनेता और खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता अर्जुन बिजलानी आज 31 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन गोवा में अपने परिवार और दोस्तों संग अपने जन्मदिन का रॉकिंग अंदाज में जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें एवं वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज में अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा एवं नजदीकी दोस्त निया शर्मा तथा चेतना पांडे संग पूल और जैकूजी में एन्जॉय करते हुए देखें जा सकते हैं। 

वही बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज में अर्जुन, निया एवं दूसरे लोग जैकूजी में खूब डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें एवं वीडियोज देखकर स्पष्ट जाहिर है कि अर्जुन कितना एन्जॉय कर रहे हैं। अर्जुन संग तस्वीर साझा करके निया शर्मा ने उन्हें स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। निया ने अर्जुन के लिए लिखा- मुझे याद नहीं है कि मेरी सिर्फ एक कॉल पर आप कितनी बार आ चुके हो। आप मेरी जरूरत में हमेशा मेरे साथ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjia. fanz (@mushka726)

वही तस्वीर में निया शर्मा येलो कलर की लॉन्ग ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। खुले बाल एवं न्यूड मेकअप में निया बहुत सुन्दर लग रही हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी की बात करें तो वो व्हाइट शॉर्ट्स तथा ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। व्हाइट शूज एवं ब्लैक हैट में अर्जुन बहुत हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि अर्जुन बिजलानी कई बेहतरीन शोज में दिखाई दे चुके हैं। अर्जुन डांस दीवाने शो को भी होस्ट कर चुके हैं। हाल ही में अर्जुन ने खतरों के खिलाड़ी में अपने बेहतरीन स्टंट्स से दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया।

उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस कि फटा रह गया राखी सावंत का मुंह, देंखे ये तस्वीरें

रैंप वॉक पर रेड गाउन में हिना खान ने लगाई आग, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

शहनाज के लेटेस्ट वीडियो पर आई इस मशहूर क्रिकेटर की प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -