पानी में पत्नी संग रोमांटिक हुए अर्जुन बिजलानी, तस्वीरों ने लगाई आग
पानी में पत्नी संग रोमांटिक हुए अर्जुन बिजलानी, तस्वीरों ने लगाई आग
Share:

टेलीविज़न के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी की फीमेल फैन फॉलोइंग ताबड़तोड़ हैं, किन्तु अर्जुन के दिल में तो केवल उनकी लेडी लव ही बसती हैं। अर्जुन बिजलानी की लेडी लव हैं उनकी रियल लाइफ पत्नी नेहा बिजलानी। स्क्रीन पर भले ही अर्जुन कई अभिनेत्री संग रोमांस करते नजर आ चुके हैं, किन्तु प्यार तो उन्हें केवल अपनी पत्नी से हैं। 

अर्जुन बिजलानी अक्सर अपनी जिंदगी पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। अब पत्नी संग उनकी नई फोटोज ने प्रशंसकों को शानदार कहने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने अभिनेता संग अपनी कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर कीं। तस्वीरों में अर्जुन वाइफ संग पूल में चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। पूल में पत्नी संग अर्जुन का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है। बाहों में बाहें डाले दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। पानी में दोनों एक दूसरे को प्यार से हग कर रहे हैं। अर्जुन और उनकी पत्नी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है।

इसके अतिरिक्त नेहा ने एक और क्यूट तस्वीर साझा की है, जिसमें अर्जुन उन्हें पीछे से हग करते दिखाई देते हैं। कैप्शन में नेहा ने लिखा कि जब वो उनसे गुस्सा हो जाती हैं तथा अर्जुन को उनके साथ फोटोज क्लिक करनी होती हैं, तो वो ऐसे ही करते हैं। कपल की रोमांटिक तस्वीरों पर प्रशंसक भी प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्यूटेस्ट कपल। अन्य शख्स ने लिखा- आपकी तस्वीरें फायर हैं।।।हैप्पी फेसेस। कपल की रोमांटिक तस्वीरों पर प्रशंसकों भी प्यार लुटा रहे हैं।  बता दे कि अर्जुन और नेहा की शादी को 20 वर्ष हो चुके हैं। दोनों ने 20 मई 2013 को एक दूजे संग सात फेरे लिए थे। कपल का एक बेटा है।

माधुरी दीक्षित पर उर्फी जावेद ने लगाए गंभीर आरोप, बोली- 'उन्होंने मुझे अवॉर्ड फंक्शन की लिस्ट से किया आउट'

उर्फी जावेद का नया लुक लोगों को याद आया लाठीचार्ज, देंखे VIDEO

गिरफ्तार हुआ राखी सावंत का भाई, जानिए क्या है मामला? 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -