शाहरुख-दीपिका के गाने पर थिरकी अंकिता लोखंडे, डांस देख फैंस हुए दीवाने
शाहरुख-दीपिका के गाने पर थिरकी अंकिता लोखंडे, डांस देख फैंस हुए दीवाने
Share:

टेलीविज़न सीरियल पवित्र रिश्ता से अपने करियर का आरम्भ करने वालीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे आज बॉलीवुड तक की यात्रा तय कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर के दौरान अपने अभिनय से तो बहुत नाम कमाया ही है साथ ही बीते कुछ वक़्त से वे अपने डांस की बदौलत भी ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। अभिनेत्री निरंतर डांस करते हुए अपने वीडियोज साझा कर रही हैं जिसे हर ओर से बहुत सराहना भी प्राप्त हो रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे शाहरुख खान तथा दीपिका पादुकोण के सांग पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री इस दौरान शाहरुख और दीपिका की मूवी चेन्नई एक्सप्रेस के सुपरहिट गाने तितली पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री डांस के कठिन स्टेप्स को बड़ी सरलता के साथ करती नजर आ रही हैं। डांस करते हुए अभिनेत्री के इस वीडियो पर प्रशंसक प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। मनोरंजन जगत से भी अंकिता के प्रशंसक इस डांस के लिए उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। 

वही वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है- जब कैटरपिलर ने सोचा कि उसका जीवन खत्म होने जा रहा है, वो उड़ने लगी। बता दें कि अंकिता लोखंडे इस वक़्त काम से अलग अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं। उनके पास अधिक प्रोजेक्ट्स नहीं हैं। वे पिछली बार टाइगर श्रॉफ तथा श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 में दिखाई दी थीं।

कपिल के शो में गुरु ने शादी के सवाल पर बयां किया अपना दर्द

'आओ हुजूर' पर थिरकतीं नजर आईं निया शर्मा, वीडियो ने मचाया तहलका

एजाज का हाथ थामे नजर आईं पवित्रा, जल्द हो सकती है शादी!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -