अपने बेटे संग खेलते नजर आए अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
अपने बेटे संग खेलते नजर आए अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
Share:

अनीता हसनंदानी बीते दिनों ही माँ बनी हैं। जी हाँ, उनके और रोहित रेड्डी के बेबी बॉय ने बीते दिनों ही जन्म लिया है। दोनों के घर में अब खुशियों ने दस्तक दे दी है। अब दोनों अपने घर में खुशियों का जश्न मना रहे हैं। अब तक अनीता और उनके बेटे के फोटोज वायरल हो रहे हैं। अब इन सभी के बीच बीती रात ही रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपना और अनीता हसनंदानी का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में अनीता और रोहित अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में अनीता और रोहित अस्पताल में ही नजर आ रहे हैं और पीछे से कोई टीवी के इस कपल को बधाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित रेड्डी ने कैप्शन में लिखा है, ‘कॉफी पेस्ट।।।’ अब तक उनके इस वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वैसे इस वीडियो को जो देख रहा है उन्हें बधाई देता नजर आ रहा है। आपको पता ही होगा अनीता हसनंदानी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने के बाद से लगातार कई मैटरनिटी फोटोशूट करवाए थे।

सभी फोटोशूट्स में वह बेहतरीन नजर आईं थीं। वैसे प्रेग्नेंसी के दौरान अनीता हसनंदानी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बेबी किक को कैप्चर किया गया था। हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि अनीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को खूब एन्जॉय किया है। वह इस समय 39 साल की है और पहली बार माँ बनकर वह बड़ी खुश हैं। आप जानते ही होंगे अनीता और रोहित की लवस्टोरी जिम से शुरू हुई थी और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

इस बार TRP लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, देखकर लग सकता है झटका

फ्लिपकार्ट ने कारीगरों और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए किया ये काम

अमेरिका ने की चीन की निंदा, बीबीसी वर्ल्ड न्यूज से जुड़ा है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -