इस बार TRP लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, देखकर लग सकता है झटका
इस बार TRP लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, देखकर लग सकता है झटका
Share:

कुछ टीवी शो ऐसे हैं जो इन दिनों खूब पॉपुलर हो रहे हैं। इन्ही में शामिल है अनुपमा। इस शो को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। वैसे आज हम लेकर आए हैं इस हफ्ते की TRP लिस्ट। इस लिस्ट को देखने के बाद आपको पता चलेगा आपका फेवरेट शो आगे चल रहा या पीछे, और यह भी कि कौन सा शो टॉप पर है। आइए जानते हैं।

अनुपमा - इस बार फिर से अनुपमा का जलवा बरकरार है। रूपाली गांगुली का ये शो जब से शुरू हुआ है, तभी से दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस शो को इस हफ्ते भी टॉप 5 में शामिल देखा जा रहा है वह भी नंबर एक पर।
 
इमली - दूसरे नंबर पर बना हुआ है शो इमली। यह शो पिछली बार भी दूसरे पायदान पर ही बना हुआ था। इस शो में एक गांव की लड़की की कहानी दिखाई जा रही है जो सभी को पसंद आ रही है। वैसे इस शो में चल रहा ट्रैक सभी दर्शकों को बड़ा अच्छा लग रहा है।

गुम हैं तेरे प्यार में - इस बार टीआरपी चार्ट में तीसरा स्थान नील भट्ट के शो गुम हैं तेरे प्यार में को मिला है। यह शो बड़ा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। शो में विक्रम, पाखी और साई की कहानी दिखाई जा रही है जो सभी को काफी आकर्षित कर रही है।

इंडियन आइडल- टॉप 5 में इस बार इंडियन आइडल ने भी बाजी मारी है। पिछली बार की तरह इस बार भी इंडियन आइडल चौथे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस शो में सिंगर्स से लेकर जजेस की मस्ती तक, सबकुछ फैंस को पसंद आ रहा है।

कुंडली भाग्य - इस बार पांचवे स्थान के लिए दो सीरियल में टाई हो गया है। जी दरअसल इस लिस्ट में कुंडली भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है शामिल है। दोनों को पांचवे नंबर की जगह मिली है।

तारक मेहता - कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर टॉप 5 से बाहर हो गया है। यह शो टीआरपी के मामले में लगातार पीछे चला जा रहा है।

अमेरिका ने की चीन की निंदा, बीबीसी वर्ल्ड न्यूज से जुड़ा है मामला

स्टाफ नर्स के 6114 पदों पर यहां निकली वेकेंसी, जानिए पूरा विवरण

हरियाणा पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी एप्लिकेशन की दिनांक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -