अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी को जड़ा तमाचा, वीडियो हुआ वायरल
अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी को जड़ा तमाचा, वीडियो हुआ वायरल
Share:

टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी इन दिनों बेटे आरव के साथ वक़्त गुजार रही हैं। अनीता सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय हैं तथा बेटे आरव के कई वीडियो साझा करती हैं। साथ ही अनीता अपने हस्बैंड रोहित रेड्डी के साथ बनाई रोमांटिक और फनी वीडियो को भी साझा करती रहती हैं। अब अनीता हसनंदानी ने एक ऐसा वीडियो साझा किया जो बहुत वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

वही इस वीडियो में अनीता के बेटे आरव नहीं बल्कि हस्बैंड रोहित रेड्डी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अनीता, रोहित को बिठाती हैं तथा उनसे बोलती हैं कि मेरे पास एक अदृश्य धागा है तथा इसे मैं आपके एक कान से डालकर दूसरे कान से निकाल लूंगी। तत्पश्चात, अनीता कहती हैं कि कुछ फील हुआ? जब रोहित मना करते हैं तो अनीता अचानक से उन्हें थप्पड़ मार देती हैं।

वास्तव में अनीता ने रोहित के साथ प्रैंक किया है। ये प्रैंक बहुत मजेदार था, जिसके जवाब में रोहित ने कहा कि वह भी पत्नी से बदला लेंगे। वैसे वीडियो को साझा करते हुए अनीता ने लिखा, प्लीज इसे घर में ट्राई करें। वहीं वीडियो में भी अनीता ने लिखा है, मैजिक ट्रिक जो हर पत्नि को पसंद आएगी। बता दें कि अनीता हसनंदानी ने अक्टूबर 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी। अनीता कई वर्षों से टीवी जगत में काम कर रही हैं। उन्होंने ये हैं मोहब्बतें, काव्यांजलि, नागिन संग कई बेहतरीन शोज में काम किया है। फरवरी 2021 में रोहित तथा अनीता ने अपने पहले बच्चे आरव का दुनिया में स्वागत किया था।

मार्क रफ्फालो जल्द ही एक और नई मूवी में आएँगे नज़र

Hocus Pocus 2: बेट मिडलर, सारा जेसिका पार्कर फिर से दोहराएंगे अपनी भूमिका

ऑल्ट बालाजी पर भड़के शहनाज गिल के फैंस, ट्रोल होने पर एजेंसी ने टेके अपने घुटने

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -