नेहा सिंह के 'MP में का बा' पर अनामिका जैन का पलटवार, गाया 'मामा मैजिक करत है'
नेहा सिंह के 'MP में का बा' पर अनामिका जैन का पलटवार, गाया 'मामा मैजिक करत है'
Share:

भोपाल: यूपी में का बा गाना गाकर चर्चा में आईं बिहार की गायिका नेहा सिंह राठौर ने अब चुनाव से पहले मध्य प्रदेश सरकार को निशाना बनाया है। नेहा ने 'MP में का बा' गाना गाकर मध्य प्रदेश सरकार को टारगेट किया है। हालांकि, कवियत्री एवं सिंगर अनामिका जैन अंबर ने नेहा सिंह राठौर के गाने का जवाब देते हुए नेहा सिंह राठौर पर पलटवार किया है। अनामिका ने जवाब में 'मामा मैजिक करत है' गाना गाया है।

दरअसल, अपने गीत के माध्यम से नेहा सिंह राठौर ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछा है कि मध्य प्रदेश में क्या चल रहा है? इसका जवाब देते हुए चुनावी वर्ष वाले मध्यप्रदेश में अनामिका जैन अंबर ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने एक गाने को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड की पावन धरा का सत्य उसको अनुभूत किए बिना नहीं जाना जा सकता। द्वार के बाहर खड़ा कोई व्यक्ति दहलीज के भीतर का सत्य क्या जाने, आइए इस धरती का वो सत्य जानें जो वहां की जनता कहती है, महसूस करती है। 'मामा मैजिक करत हैं।'

गानों पर सत्तापक्ष एवं विपक्ष के लिए लोक गायक भी मैदान में है। अब कांग्रेस से जुड़े हुए लोग नेहा राठौर के गाने को वायरल कर रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता अब अनामिका जैन अंबर के गानों को वायरल कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि अनामिका जैन ने बुंदेली भाषा में शिवराज के लिए गाना गाया है। इससे पहले अनामिका जैन अंबर ने 'यूपी में बाबा' गाना भी गाया था। अपने 'एमपी में का बा' गाने में नेहा सिंह राठौर ने शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना पर भी हमला बोला था। नेहा ने कहा था कि लाड़ली बहना को रोजगार दो-एक हज़ार रूपए नहीं है। गाने के आखिर में नेहा सिंह राठौर ने विवादित पंक्तियां गाते हुए शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस एवं शकुनि से की है तथा उन्हें कलयुग का मामा बताया था।

बाढ़ पीड़ितों को 10-10 हज़ार की मदद देगी केजरीवाल सरकार, यमुना का जलस्तर घटा

भारत के ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ में क्या है ख़ास? जिसकी तारीफ करते नहीं थके वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष और अमेरिका की वित्त मंत्री

बागी नेताओं से हुई मुलाकात पर बोले शरद पवार- 'नहीं कर सकता BJP का समर्थन'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -