बाढ़ पीड़ितों को 10-10 हज़ार की मदद देगी केजरीवाल सरकार, यमुना का जलस्तर घटा
बाढ़ पीड़ितों को 10-10 हज़ार की मदद देगी केजरीवाल सरकार, यमुना का जलस्तर घटा
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है। रविवार शाम तक जलस्तर घटकर 205.5 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से जरा सा ऊपर है। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ितों को दस-दस हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीरी गेट एवं इसके आसपास की सड़कों को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। मगर, कश्मीरी गेट ISBT से बसों का परिचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है। भैरों मार्ग, IP फ्लाईओवर एवं ITO के आसपास अभी भी पानी भरा हुआ है। कई जगहों पर सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिसके कारण समस्या हो रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मोरी गेट पर बाढ़ प्रभावितों के साथ मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना में आई बाढ़ से काफी लोग प्रभावित हुए हैं। यमुना किनारे रहने वाले कई गरीब परिवारों को बहुत क्षति पहुंची है।

बता दें कि, राजधानी के कई इलाकों में रविवार को भी हल्की बारिश हुई। इसके चलते लोगों में फिर दहशत का माहौल बन गया। क्योंकि कई इलाकों में बाढ़ का पानी उतरने लगा था, ऐसे में लोगों को डर था कि दोबारा पानी ना भर जाए। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को भी दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन और स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जबकि अन्य इलाकों में स्कूल आज सोमवार से खुल जाएंगे।

'मेरे करियर के 8 साल बर्बाद हो जाएंगे, वायनाड के लोगों को मेरे बिना तकलीफ होगी..', दोषसिद्धि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेना ने की मैराथन, 300 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल और फोटोग्राफी पर लगा बैन, प्रशासन ने लगा दिए बोर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -