वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट से मिले कटे हुए पैर...लोगों के बीच मच गया कोहराम
वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट से मिले कटे हुए पैर...लोगों के बीच मच गया कोहराम
Share:

तिरुवंतपुरम के वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में पुलिस को कटे हुए दो पैर और एक पेट पाया गया था। ये घटना अगस्त की थी। तब से पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी हुई थी। पहले पुलिस को लगा कि हो सकता है ये कचरा किसी अस्पताल से आया हो और वहीं से ये कटे हुए पैर फेंके दिए गए हो। लेकिन ये बात पच नहीं रही थी। शनिवार को पुलिस के हत्थे 2 अपराधी चढ़ गए। ये दोनों इस कत्ल में शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अपराधी और पीड़ित दोनों एक ही गैंग के सदस्य हैं। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और नशे में धुत होकर कत्ल कर दिया गया।

केरल पुलिस ने सनसनीखेज केस में जब इंवेस्टिगेशन आगे बढ़ाई तो पता चला कि कटे हुए अंग कन्याकुमारी के एक अपराधी कनिष्क के थे। जिसके उपरांत केस कुछ सुलझता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने कहा है कि दो गैंग के अपराधियों में आपसी मुठभेड़ हुई और इसमें से एक का कत्ल कर दिया गया। तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त जी स्पर्जन कुमार ने कहा है कि दो पैरों के अलावा ट्रीटमेंट प्लांट से एक पेट भी जब्त कर लिया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार: बता दें कि कत्ल के केस में वलियाथुरा के दो मूल निवासियों को हिरासत में ले लिया गया था। आरोपियों की पहचान गैंगस्टर मनु रमेश और शव को ठिकाने लगाने में सहायता करने वाले कसाई शेहान शाह के रूप में हुई। पुलिस ने बोला है कि डीएनए परीक्षण के बाद ही आधिकारिक तौर पर पीड़ित की पहचान जारी करने वाले है।

दिल्ली में ACP की बेटी गिरफ्तार, मॉल में पार्किंग कर्मचारी पर चढ़ा दी थी कार

हाथ-पैर बांध कर पत्नी को किया दफन, फिर हुआ कुछ ऐसा देखकर हर कोई रह गया दंग

इस्लामी देश पाकिस्तान में किस तरह अत्याचार का शिकार होते हैं हिन्दू ? पढ़ें ये मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -