इस्लामी देश पाकिस्तान में किस तरह अत्याचार का शिकार होते हैं हिन्दू ? पढ़ें ये मामला
इस्लामी देश पाकिस्तान में किस तरह अत्याचार का शिकार होते हैं हिन्दू ? पढ़ें ये मामला
Share:

इस्लामाबाद: 1947 में भारत से अलग होकर इस्लामी देश बने पाकिस्तान में एक बार फिर हिन्दुओं पर अत्याचार का मामला प्रकाश में आया है। इस बार हैदराबाद शहर की एक हिन्दू नाबालिग लड़की का किडनैप कर, उसे जबरन मुस्लिम बनाया किया गया और फिर जबरदस्ती ही उसका निकाह करवाकर, कई दिनों तक उसका बलात्कार किया गया। जब पुलिस ने वारदात के एक माह बाद लड़की को बरामद किया, तो जज ने अजीबोगरीब फैसला देकर हिन्दू लड़की को चौंका दिया। फैसले के बाद लड़की, जज के सामने ही अपनी मां से लिपटकर रोने लगी। जिसे देखकर जज ने अपना फैसला बदला। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त माह में एक 15 वर्षीय हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक ने किडनैप कर लिया था। लड़की के मां-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, मगर, पुलिस ने केस दर्ज करने में ही पूरा एक महीना गुजार दिया। काफी दबाव डालने के बाद पुलिस और मानवाधिकार कानून टीम ने लड़की को बलूचिस्तान से बरामद किया और वापस हैदराबाद लेकर आए। जिसके बाद कराची की अदालत ने मामले की सुनवाई की और आरोपी मुल्सिम लड़के के पक्ष में फैसला सुना दिया। दरअसल, किडनैप कर बलात्कार करने वाले मुस्लिम युवक ने लड़की के परिजनों के खिलाफ शिकायत की थी कि उन दोनों ने मर्जी से निकाह किया है और इस दौरान उसने अदालत में लड़की के बालिग होने का फर्जी सर्टिफिकेट भी दिखा दिया था। जिस पर जज ने फैसला देते हुए कहा कि लड़की को आरोपी मुस्लिम युवक के साथ भेजा जाए।

जज का यह फैसला सुनते ही नाबालिग हिन्दू लड़की कोर्ट में ही अपनी मां से लिपटकर रोने लगी। यह देखकर जज को शायद रहम आ गया और उन्होंने लड़की को उसके घर भेजने का आदेश दिया, ताकि वह अपने परिजनों से मिल सके। जज के सामने लड़की के घरवालों ने कहा कि आरोपियों ने उसका किडनैप किया था और उनमें से एक ने उससे जबरन उसके साथ निकाह किया। निकाह से पहले उनकी बेटी को जबरन मुस्लिम बनाया गया। जिसके बाद, जज ने आदेश दिया कि आरोपी और पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जाए और तब तक आरोपी, लड़की या उसके परिवारवालों से नहीं मिलेगा। हालाँकि, इसके बाद लड़की अपने परिजनों के पास ही रहेगी या उसे अपना बलात्कार करने वाले शख्स के साथ ही किसी तरह जिंदगी काटना पड़ेगी, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

'मैंने चूसी थी जिन्ना की उँगलियाँ, उनमे से शहद निकल रहा था..', मौलाना तारिक जमील का अजीब बयान

पॉलिटिक्स से 'OUT' हुए इमरान खान, बेच खाए थे सरकारी तोहफे

पुलिस ने 6 गधों को किया गिरफ्तार, अब कोर्ट में जज के सामने होंगे पेश.. ये है 'पाकिस्तान'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -