अमीषा पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला?
अमीषा पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला?
Share:

रांची: इन दिनों बॉलीवुड फिल्म गदर-2 को लेकर ख़बरों में छाई बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। तत्पश्चात, अदालत ने उन्हें दोबारा 21 जून को कोर्ट के समक्ष सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है। अमीषा के विरुद्ध अदालत से वारंट जारी हुआ था। यह मामला साल 2017 का है, जिसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के चलते अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई। उन्हें फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला। 

आरोपों के अनुसार, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के अकाउंट में स्थानंतरित कर दिए। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के पश्चात् अजय कुमार सिंह ने निचली कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने अमीषा से पैसे वैपस मांगे थे। अमीषा पटेल की तरफ से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था।

शनिवार को अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जहां से उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत मिल गई। अप्रैल में हुई सुनवाई के चलते अदालत ने उन्हें समन जारी करके पेश होने के लिए कहा था लेकिन तब एक्ट्रेस हाजिर नहीं हुई थीं। तत्पश्चात, अदालत ने वारंट जारी कर दिया। रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार ने रांची CJM अदालत में अमीषा के खिलाफ केस दायर किया है।

CM नीतीश को बड़ा झटका, 23 जून की बैठक से पहले कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

क्या 'कांग्रेस मुक्त भारत' बनाने में जुटा है पूरा विपक्ष ? प्रमोद कृष्णम के एक ट्वीट से उठ रहे सवाल

'लालू, नीतीश तय करें लोकसभा चुनाव में मेरी भूमिका', आखिर क्यों ऐसा बोले पप्पू यादव?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -