भारतीय सेना के बीच भ्रम पैदा करने के लिए चीनी सेना ने सीमा पर बजाएं पंजाबी गाने
भारतीय सेना के बीच भ्रम पैदा करने के लिए चीनी सेना ने सीमा पर बजाएं पंजाबी गाने
Share:

भारत-चीन के मध्य एलएसी पर तनाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसी मध्य नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना द्वारा लाउडस्पीकर से प्रोपोगेंडा फैलाए जाने की जानकारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये लाउडस्पीकर फिंगर चार पर लगाए गए हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से भ्रम फैलाने वाले मैसेज भी प्रसारित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ पंजाबी सांग भी बजाए जा रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 29-30 अगस्त को पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर इंडियन फाॅर्स ने रेजांग ला तथा रेचिन ला में चीनी फाॅर्स को करारी शिकस्त दी तो वह टैंक तथा बख्तरबंद सैन्य गाड़ी लेकर आ गए। चीन फाॅर्स को आशा थी कि इंडियन फाॅर्स पीछे हट जाएगी, किन्तु ऐसा ब्लिकुल नहीं हुआ। इंडियन फाॅर्स डटकर सामना करने के लिए तैयार थी। वही इस अवस्था में स्वयं को नामाक देखते हुए चीन ने पैंगोंग झाल के फिंगर चार पर पंजाबी सांग बजाना आरम्भ कर दिया, जिससे की इंडियन फाॅर्स का ध्यान भटके। हमेशा से ही सीमा पर चीनी फाॅर्स का इरादा गलत रहा है, ये बात किसी से छिपी नहीं है। वही चीन की ये हरकत वाकई हसने पर मजबूर कर रही है।

वही दूसरी तरफ सीमा से सटे इलाकों में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की हर हरकत पर नजर इंडियन फाॅर्स नजर बनाए हुए है। बीते 20 दिनों में भारत और चीन के बीच उत्तरी पैंगोंग झील के पास गोलीबारी की कम से कम तीन घटनाएं हुई हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच 100-200 राउंड हवाई गोलीबारी की गई। 45 साल में यह पहली बार है जब एलएसी पर फायरिंग की कोई घटना हुई हो। वही अब चीन ने गानों के माध्यम से भारतीय सेना के बीच भ्रम उत्पन्न करने की योजना बनाई है।

बेंगलुरु दंगे के लिए कर्नाटक के सीएम से मुस्लिम नेताओं ने की ये मांग

सभी आठ सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी बसपा: मायावती

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस तरह मनाया जश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -