वीडियो शेयर कर अली गोनी ने दी जैस्मिन भसीन को जन्मदिन की बधाई
वीडियो शेयर कर अली गोनी ने दी जैस्मिन भसीन को जन्मदिन की बधाई
Share:

टीवी के कई शोज में अपना दमदार अभिनय दिखा चुके अली गोनी ने बिग बॉस 14 से शानदार पहचान बनाई है। इस शो में नजर आने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है और अब लोगों को उनका हर अंदाज पसंद आता है। आजकल अली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और फैन्स के साथ वह आए दिन अपने वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। वैसे आपको याद हो तो शो के दौरान ही अली गोनी और जैस्मिन भसीन के रिश्ते का खुलासा हुआ था। जब से इनके रिश्ते का खुलासा हुआ तब से इन दोनों की जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आती है। अब अली और जैस्मिन आए दिन खुलेआम प्यार का इजहार करते नजर आते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@alygoni)

आज जैस्मिन का जन्मदिन है और उन्होंने एक बेहतरीन वीडियो के माध्यम से जैस्मिन भसीन को जन्मदिन की बधाई दी है। आप देख सकते हैं अली गोनी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें अली ने उनके और जैस्मिन भसीन के प्यारे से लम्हों को कैद किया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अली ने जैस्मिन भसीन के साथ अब तक के उनके सफर के खूबसूरत यादों को एक साथ जोड़ा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने मिलिंद गाबा का फेमस गाना 'हाय ओ मेरी जान' बज रहा है।

आप देख सकते हैं इस वीडियो के साथ अली ने कैप्शन में लिखा है, ''मैं ये वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि यह शो खास था, हम 24/7 साथ थे और हमें बहुत सी चीजों का एहसास हुआ।। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद...। जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान। उनका ये वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।'' वैसे अली गोनी और जैस्मिन को लोग बहुत प्यार देते हैं और दोनों के हर अंदाज की लोग तारीफें करते हैं।

जनसँख्या वृद्धि पर बोले सपा सांसद- 'बच्चे कुदरत की देन, उनपर रोक लगाने का हक़ किसी को नहीं'

रजनीकांत की सेहत को लेकर गीतकार वैरामुथु ने दी ये अपडेट

लाल किला हिंसा का आरोपी गुरजोत सिंह पंजाब से गिरफ्तार, घोषित था 1 लाख का इनाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -