लुटेरी दुल्हन के साथ ही दो अन्य साथी चढ़े पुलिस के हत्थे
लुटेरी दुल्हन के साथ ही दो अन्य साथी चढ़े पुलिस के हत्थे
Share:

खरगोन। जिले में दुल्हन बन कर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खरगोन कोर्ट में शादी करने पहुंचे दूल्हे और बारात को लुटेरी दुल्हन ने विवाह के पहले लाखों रुपये की चपत लगाई थी। फिलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हन गैंग से पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला जिल के मेनगांव थाना क्षेत्र कहा है।

जानकारी के मुताबिक, 12 जून को खरगोन कोर्ट मे शादी करने पहुंचे दूल्हे और बारात को लुटेरी दुल्हन ने विवाह के पूर्व एक लाख 10 हजार की चपत लगाई थी। दूल्हा बारात लेकर न्यायालय पहुंच गया, लेकिन सराफे से सामान खरीदने के नाम पर खरगोन शहर से दो किलोमीटर पहले मेनगांव थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये लेकर लुटेरी दुल्हन ममता और मुख्य आरोपी लंकेश और सुरेश फरार हो गये थे। जिसके बाद परेशान दूल्हा और बारात पुलिस थाने पहुंच गये थे।पुलिस ने धामनोद थाने के डोल निवासी दूल्हा रामेश्वर वानखेडे और बाराती राहुल जितेन्द्र की शिकायत पर धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक लुटेरी दुल्हन मामता और मुख्य आरोपी लंकेश और सुरेश को मेनगांव थाने के अजावद गांव से किया गिरफ्तार किया। देर शाम पुलिस ने  न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय ने लुटेरी दुल्हन को एक दिन और दोनों आरोपी लंकेश और सुरेश को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस पूछताछ में लुटेरी दुल्हन गैंग से और भी कई बड़े खुलासे हो सकते है। पुलिस को आशंका है की इनका सम्पर्क किसी गिरोह से हो सकता है। पुलिस पूछताछ कर ही है। 

कंटेनर वाहन और यात्री बस में हुई भिड़ंत, 3 की मौत, 5 घायल

बाइक से जा रहे बजरंग दल कार्यकर्ता की पीठ में बदमाश ने घोंपी कैंची, ऐसे ही पहुंचा अस्पताल

हिन्दू युवक को गले में पट्‌टा बांधकर पीटने वालो पर ,प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -