अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, मध्य रात्रि तक श्रोताओं ने लिया आनंद
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, मध्य रात्रि तक श्रोताओं ने लिया आनंद
Share:

राजगढ़ से मांगीलाल कुशवाह की रिपोर्ट

राजगढ़। बीती रात को सुठालिया नगर के जीन ग्राउंड स्थित अटल बिहारी बाजपेई बस स्टेंड में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन रात 8 बजे शुरू हुआ जो मध्य रात्रि तक चला, इस दोरान कवि सम्मेलन में कुलदीप रंगीला, राष्ट्रीय हास्य कवि देवास शंकर सिसोदिया, गीतकार राजेश लोटपोट ने अपनी हास्य रचनाओं से मौजूदा श्रोताओं को जमकर हंसाया। वहीं फैजान हिंदुस्तानी ने अपनी वीर रस की रचनाओं से पंडाल में जोश भर दिया।

मुकेश मस्ताना के हास्य पैरोडी गीत कार नैना नसीब की करुणा भरी बेटी बचाओ की रचनाओं ने खूब वह वही लूटी। वहीं प्रिया ठाकुर के गीत गजल को भी श्रोताओं ने जमकर सराहा एवं श्रंगार के राष्ट्रीय कवि कन्हैया राज ने अपने मुक्तको से श्रोताओं की जमकर ताली लूटी। कवि मनीष गोस्वामी ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया। कवि सम्मेलन मध्य रात्रि तक चला इस दौरान मंच कवियों ने अपनी रचनाओं से काव्य प्रेमी श्रोताओ को अन्नादित कर दिया। 

इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, भाजपा जिला महा मंत्री जगदीश पंवार, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह सलरियाखेडी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरराज लोधी, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह परमार, नपा के पार्षद गण सहित कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में नगर के काव्य प्रेमियों ने पहुंचकर काव्य रस का आनंद लिया।

राष्ट्रीय पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकारो का हुआ सम्मान

शहर में चलाए जा रहे योग मित्र अभियान के अंतर्गत महापौर ने किया योगा

गणगौर नृत्य के साथ होगा भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -