हादसे का शिकार हुई अकोला जा रही बस, दर्जनों लोग हुए लहूलुहान
हादसे का शिकार हुई अकोला जा रही बस, दर्जनों लोग हुए लहूलुहान
Share:

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश में शनिवार की सुबह बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस खाई में पलटने से कई यात्री चोटिल हो गए है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना बुरहानपुर के शाहपुर थाना इलाके की है। दरअसल, इंदौर से अकोला लेकर जा रही यात्री बस बुरहानपुर में दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जन्सोदी के पास हुई है। इस दुर्घटना में 15 चोटिल व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया है। मौके पर 4 एंबुलेंस पहुंची हुई हैं।
 
इंदौर से अकोला जा रही बस जसोन्दी के पास अचानक से खराब हो गई। गाड़ी के सुधारने के लिए ड्राइवर नीचे उतरा तथा उसमें पानी डालने लगा। ढलान में होने के कारण बस को रोकने के लिए उसने उसके टायर के नीचे वोट लगाया था। बस के अंदर यात्रियों के बीच धक्का मुक्ति होने पर टायर के नीचे से वोट हट गया। सपोर्ट हटने से बस खाई में गिर गई।

वही बस के खाई में गिरने के साथ ही चीख फुकार मच गई। कुछ लोग पहले से ही बस में से नीचे उतरे हुए थे। उन्होंने तत्काल दौड़कर बस में दबे यात्रियों को निकालने की कोशिश की। कुछ यात्री स्वयं चलकर बाहर आने लगे इस प्रकार 19 यात्री गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सभी चोटिल व्यक्तियों को एंबुलेंस की सहायता से बुरहानपुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं।

इंदौर के कांग्रेस उम्मीदवार पर हत्या की कोशिश का आरोप, जानिए पूरा मामला

'गलती मैंने की, PM मोदी पर ना निकालें अपना गुस्सा...', परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समाज से मांगी माफी

'सरकार बच्चों की मौत जैसे संवेदनशील मामले में भी लापरवाह', MP में खुले बोरवेल पर HC की कड़ी टिप्पणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -