गणगौर नृत्य के साथ होगा भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत
गणगौर नृत्य के साथ होगा भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत
Share:

इंदौर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी क भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही मध्यप्रदेश में एंट्री लेने वाली है। यात्रा के आगमन को लेकर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कई दिनों से तैयारियां की जा रही है। कांग्रेस द्वारा अपने क्षेत्रों से कई उप यात्राएं भी निकाली जा रही है जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को पहुंचेगी। यह यात्रा महाराष्ट्र के जलगांव जामोद होते हुए मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के बोदरली गांव पहुंचेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 15 दिन तक रहेगी। प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा में यह भारत जोड़ो यात्रा घूमेगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश में भव्य स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें यहां की संस्कृति से भी रूबरू करवाया जाएगा। प्रदेश में भारत जोड़ों यात्रा की पूरी बागडोर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हाथों में है, मंगलवार को वे बुरहानपुर पहुंचे जहां उन्होंने यात्रा प्रभारी विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह से बात की और तैयारियों का जायजा लिया। यात्रा का स्वागत निमाड़ की पहचान गणगौर नृत्य से होगी, जहां गणगौर नृत्य के साथ आदिवासी संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। राहुल गांधी इस दौरान टंट्या भील की जन्मस्थली भी पहुंचेंगे, यहां एक जनसभा में आयोजित होगी जिसकी जिम्मेदारी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को दी गई है। 

28 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा इंदौर पहुंचेगी। महू दशहरा मैदान से यात्रा शुरू होकर राजेंद्र नगर के एयू सिनेमा पहुंचेगी। वहीं चोइथराम होते हुए माणिकबाग से कलेक्टर चौराहे पर जाएगी जहां राहुल गांधी एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के बाद यह यात्रा खालसा कॉलेज पहुंचेगी जहां पर रात्रि विश्राम होगा। 29 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का साप्ताहिक विश्राम भी इंदौर में ही रहेगा तथा 30 नवंबर को शहर के बड़ा गणपति चौराहा से यात्रा पुनः प्रारंभ होते हुए उज्जैन के लिए रवाना होगी।

घर से शादी करने भागे नाबालिग पकड़ाए, लड़की है ढाई माह की गर्भवती

20 नहीं अब इस तारीख को मध्य प्रदेश आएगी 'भारत जोड़ो यात्रा', हुआ बड़ा बदलाव

एंबुलेंस और आईबस की हुई भिड़ंत, ड्राइवर समेत एक अन्य व्यक्ति घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -