हिंदी छोड़ मराठी सिनेमा में जलवे दिखाएंगे अक्षय कुमार
हिंदी छोड़ मराठी सिनेमा में जलवे दिखाएंगे अक्षय कुमार
Share:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड सिनेमा के दमदार एक्टर हैं, और उनके अभिनय को सभी पसंद करते हैं। अभिनेता की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है और एक्टर ने अब तक हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक कई फिल्मों में अक्षय ने एक्शन किया है और अक्षय ने कॉमेडी और एक्शन से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। हालाँकि अब वो मराठी सिनेमा में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जी हाँ और खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म का खास इवेंट भी हुआ।

भीषण हादसा: मथुरा के होटल वृंदावन गार्डन में लगी आग, जलकर मरे दो कर्मचारी

आपको बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार और एक्शन स्टार कहा जाता है। वहीं अब वो महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की बड़ी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ से मराठी फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं। जी हाँ और आपको यह भी बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभाने के बाद अब वो छत्रपति शिवाजी महाराज का अहम रोल निभाते हुए पर्दे पर दिखाई देंगे। जी हाँ और इसी को लेकर एक इवेंट भी रखा गया जिसमें महाराष्ट के सीएम ‘एकनाथ शिंदे’ (Eknath Shinde) और सलमान खान (Salman Khan) ने भी उपलब्धि दर्ज करवाई। मराठी फिल्म इवेंट (Marathi Film Event) में सलमान खान धमाकेदार एंट्री करते नजर आए और भाईजान का हाथ महेश मांजरेकर ने थाम रखा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

इसके अलावा इवेंट में अक्षय कुमार ने अपनी मराठी फिल्म में डेब्यू पर भी एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ये एक सपने के साकार होने जैसा है। मुझे लगता है बिग स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महराज के किरदार को दर्शाना और निभाना खुद में ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जब मुझे राज ठाकरे ने ये किरदार निभाने के लिए कहा था, तो मैं पीछे हट गया था’। सामने आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘वीर दौडाले सात’ अगले साल रिलीज होगी जिसमें मराठा वीरों की कहानी को दिखाया जाएगा।

नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी, खुद किया खुलासा!

गिरफ्तार हुए रामायण के 'लव', जानिए क्या है माजरा?

Video: जन्मदिन पर 'छैय्या छैय्या' गाने पर जमकर नाचे शाहरुख़ खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -