भीषण हादसा: मथुरा के होटल वृंदावन गार्डन में लगी आग, जलकर मरे दो कर्मचारी
भीषण हादसा: मथुरा के होटल वृंदावन गार्डन में लगी आग, जलकर मरे दो कर्मचारी
Share:

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ आज यानी गुरुवार की सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के वृंदावन गार्डन होटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं अब तक मिली जानकारी के तहत इस हादसे में 2 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गयी है। इसके अलावा दो कर्मचारी गम्भीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बंधक बनाकर रखता था आरोपी, अपना नाम और धर्म छुपाकर की थी शादी

खबरों के अनुसार आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसमें 2 कर्मचारी फंस गए थे। इस घटना की जानकारी पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के निकट वृंदावन गार्डन होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया और उसके बाद देखते ही देखते होटल में भगदड़ मच गई। इस भीषण आग में दो कर्मचारी फंस गए।

ऐसा बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा गंभीर रूप से 2 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी? यह जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। हालांकि कहा जा रहा है होटल में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। जी दरअसल फायर बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही हाइब्रिड दमकल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

आज आपके शहर में बढ़े या घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ नए भाव?

दो साल तक की सीक्रेट डेटिंग और अब ब्यूटी क्वीन्स ने एक-दूजे से रचाई शादी

आज 12 बजे हो सकता है गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -