गिरफ्तार हुए रामायण के 'लव', जानिए क्या है माजरा?
गिरफ्तार हुए रामायण के 'लव', जानिए क्या है माजरा?
Share:

महाराष्ट्र में एक शख्स को रील्स बनाना इतना भारी पड़ गया कि उसे जेल की हवा खानी पड़ी। जी हाँ, आजकल सभी रील्स बनाते हैं लेकिन कुछ लोगों को यह भारी पड़ जाता है। आपको बता दें कि रील्स बनाने वाले शख्स का नाम सुरेंद्र पाटिल (Surendra Patil) है। जी हाँ और सुरेंद्र पाटिल रील्स बनाने का इतना दिवाना था कि रील्स बनाने के लिए वह थाने पहुंच जाता है। वहां वह पुलिस के कुर्सी पर बैठकर आराम से रील बनाता है। आपको बता दें कि उसके कई रील्स में टेबल पर काफी पैसे, तलवार और बंदूक भी मौजूद है। वीडियो बनाने के बाद शख्स ने उसे वायरल कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surendra Patil (@surendra_patil_7888)

दो साल तक की सीक्रेट डेटिंग और अब ब्यूटी क्वीन्स ने एक-दूजे से रचाई शादी

हालाँकि वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। जी हाँ और इसके बाद 50 वर्षीय सुरेंद्र पाटिल को कल्याण कोर्ट में पेश किया गया। आप सभी को यह भी बता दें कि सुरेंद्र पाटिल के सोशल मीडिया एकाउंट पर हजारों की संख्या में फॉलोअर्स मौजूद हैं। जी हाँ और इससे पहले भी सुरेंद्र से एक केस के सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ की थी। ऐसी खबर है कि उसी दौरान सुरेंद्र ने इस बार कि वायरल रील को बनाया है। जी हाँ और इस वायरल रील में पीछे बैकग्राउंड म्यूजिक भी चल रहा है कि 'रानी नहीं है तो क्या हुआ, ये बादशाह आज भी लाखो दिलो पे राज करता।।।'

सुरेंद्र पाटिल पर धारा 336, 170 और 500 समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि रामानंद की रामायण में सुरेंद्र पाटिल लव के किरदार में नजर चुके हैं। सुरेन्द्र पाटिल पेशे से ये एक बिल्डर हैं और अक्सर इस तरह की रील्स बनाते रहते हैं। जी हाँ और आए दिन कई वीडियो में ये पैसे का शो ऑफ करते भी नजर आ जाते हैं। आपको बता दें कि सुरेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 7 मामले में केस दर्ज है।

Video: जन्मदिन पर 'छैय्या छैय्या' गाने पर जमकर नाचे शाहरुख़ खान

भीषण हादसा: मथुरा के होटल वृंदावन गार्डन में लगी आग, जलकर मरे दो कर्मचारी

आज आपके शहर में बढ़े या घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ नए भाव?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -