कृषि विधेयकों कोअखिलेश यादव ने बताया शोषणकारी विधेयक
कृषि विधेयकों कोअखिलेश यादव ने बताया शोषणकारी विधेयक
Share:

लखनऊ: आप जानते ही होंगे कृषि से संबंधित विधेयकों को लेकर इस समय जमकर बवाल मचा हुआ है। कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। किसानों के अलावा इसे लेकर विपक्षी दल भी केन्द्र सरकार पर हमलावार बने हुए हैं। अब इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लिया है। जी दरअसल उन्होंने इसे खेती को अमीरों के हाथों गिरवी रखने वाला शोषणकारी विधेयक करार दे दिया है।

आप देख सकते हैं अखिलेश ने आज यानि शुक्रवार को ट्वीट किया कि, 'भाजपा सरकार खेती को अमीरों के हाथों गिरवी रखने के लिए शोषणकारी विधेयक लाई है। ये खेतों की मेड़ तोड़ने का षड्यंत्र है और साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने वाली मंडियों के धीरे-धीरे खात्मे का भी। भविष्य में किसानों की उपज का उचित दाम भी छिन जाएगा और वह अपनी ही जमीन पर मजदूर बन जाएंगे।' वहीं आप देख सकते हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, 'एक तो किसानों की आत्महत्या जारी है, ऊपर से यह कृषि संशोधन विधेयक किसानों की बर्बादी की गारंटी है। सरकार की इस विधेयक के बहाने पूंजीवादी व्यवस्था लाने की काली चाल है। सरकार एमएसपी व्यवस्था को खत्म करने को कानूनी व्यवस्था करना चाहती है। हम किसानों के साथ है,लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे।'

वहीं उनके पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'संसद में किसानों से जुड़े दो बिल, उनकी सभी शंकाओं को दूर किये बिना ही, कल पास कर दिये गये हैं। उससे बसपा कतई भी सहमत नहीं है। पूरे देश का किसान क्या चाहता है? इस ओर केन्द्र सरकार जरूर ध्यान दे तो यह बेहतर होगा।' इन सभी के अलावा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी इस बारे में बात की थी।

सामने आया 'सीरियस मैन' का ट्रेलर, महत्वकांक्षी पिता के किरदार में नज़र आएँगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

सुशांत केस में कृति सेनन ने जताई नाराजगी, कही ये बात...

CM नीतीश कुमार ने केंद्र से हाथ जोड़कर किया यह आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -