आज दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष से मुलाकात करेंगे अखिलेश
आज दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष से मुलाकात करेंगे अखिलेश
Share:

लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आज बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ होने वाली बैठक में गठबंधन की गांठ खुल सकती है। सपा अपने कोटे की एक-दो सीट रालोद को दे सकती है।

मायावती के जन्मदिन पर बसपा नेता का विवादित बयान, कहा- भाजपाइयों को दौड़ाकर मारेंगे, घबराए नहीं

यह होगा सीटों का समीकरण 

जानकारी के लिए बता दें मायावती और अखिलेश यादव की कुछ दिनों पूर्व हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया था। इसमें राष्ट्रीय लोकदल या अन्य दलों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया था। वही अखिलेश यादव ने बताया था कि रालोद की सीटों के बारे में अलग से बता दिया जाएगा। सपा-बसपा ने दो सीट अन्य दलों के छोड़ी हैं। रामगोपाल यादव ने कहा कि ये सीट रालोद के लिए छोड़ी गई है। 

नहीं मिल पाई ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे की योजना को संसद की मंजूरी

आज होगी अहम बैठक 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रालोद ने पांच सीटों पर दावेदारी जताई है। माना जा रहा है कि इन दो सीटों के अलावा उसे एक-दो सीट और दी जा सकती हैं। ये सीट सपा के कोटे की होगी। वही आज दिल्ली में अखिलेश व जयंत की बैठक में इस पर सहमति बन सकती है। अखिलेश यादव मंगलवार को मायावती को जन्मदिन की बधाई देने के बाद दिल्ली चले गए हैं। जहां आज उनकी जयंत से बातचीत प्रस्तावित है।

बैंकॉक का प्रदूषण का स्तर घटाएगी कृत्रिम बारिश

केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों ने गंवाई जान

कर्नाटक में जारी है 'सत्ता का नाटक'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -