क्या फिर लागू होंगे कृषि कानून ? केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिए संकेत
क्या फिर लागू होंगे कृषि कानून ? केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिए संकेत
Share:

नई दिल्ली: किसानों के एक साल तक चले आंदोलन के बाद हाल ही में केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया था। अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान से इस बात का संकेत मिला है कि भविष्य में मोदी सरकार एक बार फिर कृषि से संबंधित कानूनों लागू कर सकती है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानूनों को लेकर कहा कि हम फिर आगे बढ़ेंगे। 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि, 'हमने कृषि सुधार कानून लाया। किन्तु कुछ लोगों को यह कानून पसंद नहीं आए। आजादी के 70 वर्ष बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बड़े रिफॉर्म की तैयारी थी। किन्तु सरकार इससे घबराई नहीं है। हमने एक कदम पीछे खींचा है...हम फिर आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान देश की रीढ़ हैं।' बता दें कि गत माह पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अचानक कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, इससे पहले खुद पीएम मोदी और कृषि मंत्री सहित अन्य कई भाजपा नेता लगातार कृषि कानूनों के पक्ष में अपनी बात रख रहे थे और किसानों से अनुरोध भी कर रहे थे कि वो आंदोलन का हठ छोड़ दें। 

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों- कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम -2020,  कृषक (सशक्तीकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार अधिनियम 2020 और आवश्यक वस्तुएं संशोधन अधिनियम 2020  के खिलाफ कृषकों का आंदोलन लगभग 1 साल तक चला था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिया। 

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -