MP: कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने PM मोदी को व्यक्त किया आभार
MP: कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने PM मोदी को व्यक्त किया आभार
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक तरफ कोरोना संक्रमण का कहर कम हो रहा है वही दूसरी तरफ सरकार बड़े-बड़े फैसले ले रही रही है। इन दिनों प्रदेश को पटरी पर लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। अब इसी बीच प्रदेश के कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बढ़ोत्तरी की सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का मध्यप्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से आभार जताया है।

ट्वीट के माध्यम से आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा है- ''किसान हितैषी मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की खरीफ फसलों पर 50 से लेकर 85% तक न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला लेकर किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है। साथ ही बताया कि, खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने मंजूरी प्रदान कर दी है।''

इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, ''कैबिनेट की बैठक में कपास, रामतिल, तिल, सोयाबीन, सूरजमुखी, मूंगफली, मूंग, रागी, ज्वार और सामान्य धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50% की बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार ज्वार (मालदंडी) पर 51%, धान (ग्रेड ए) पर 52% , तुअर पर 62% और बाजरा पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 85% तक की वृद्धि की गई है।'' आगे उन्होंने यह भी बताया है कि, ''तुअर और उड़द के समर्थन मूल्य में 300-300 रूपए की बढ़ोत्तरी की गई है। मूंगफली के समर्थन मूल्य पर 275 रुपए, तिल पर 452 रुपए, बाजरा पर 100 रुपए, कपास पर 211 रूपए समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला लिया गया है।''

भोपाल: मंत्री भूपेंद्र सिंह से मिले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया

विश्व भूगर्भ जल दिवस पर CM शिवराज ने किया यह ट्वीट

MP में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -