'आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना...', त्रिशूर में PM मोदी का विपक्ष पर हमला
'आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना...', त्रिशूर में PM मोदी का विपक्ष पर हमला
Share:

त्रिशूर: पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों दक्षिणी प्रदेशों के दौरे पर पहुंचे हैं। तमिलनाडु की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज बुधवार को केरल पहुंचे तथा त्रिशूर में रोड शो किया। तत्पश्चात, प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय जनता पार्टी के महिला सम्मेलन को संबोधित किया तथा कहा कि आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की स्वतंत्रता, संस्कृति एवं संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है मगर मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून सालों तक लटकाए रखा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से स्वतंत्रता के पश्चात् लेफ्ट, कांग्रेस की सरकारों ने, एलडीएफ, यूडीएफ की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लेफ्ट और कांग्रेस की सरकारों ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाले कानून को सालों तक लटकाए रखा। मगर मोदी ने आप सभी बहनों को आपका अधिकार देने की गारंटी दी थी और उस गारंटी को पूरा करके दिखाया। 'नारीशक्ति वंदन अधिनियम' अब कानून बन चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको याद होगा जब तक देश में लेफ्ट एवं कांग्रेस के गठबंधन की सरकारें थीं, तब तक मुस्लिम बहनें तीन तलाक से परेशान थीं। मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति देने की गारंटी दी थी तथा उसे ईमानदारी से पूरा भी करके दिखाया। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के लिए चार जातियां सर्वोपरि हैं। जब देश के गरीब, युवा, किसान एवं महिलाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। इसलिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजनाओं का बड़ा लाभ इन चार जातियों को सबसे अधिक मिला है। उन्होंने कहा कि जब केरल की Nurses इराक में फंसी थीं तो ये भारतीय जनता पार्टी सरकार थी, जो उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर केरल वापस लाई। कल्पना कीजिए, यदि दिल्ली में लेफ्ट-कांग्रेस की कमजोर सरकार होती तो हमारी इन बेटियों का क्या होता? ये मोदी की गारंटी है कि दुनिया में संकट चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो हर भारतीय की सुरक्षा की जाएगी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि केरल में लंबे समय तक लेफ्ट और कांग्रेस सत्ता और विपक्ष का ढोंग रचते रहे हैं। ये केवल नाम के लिए दो पार्टियां हैं। केरल में करप्शन हो, क्राइम हो या परिवारवाद।।। ये दोनों सब कुछ मिलकर करते हैं। अब इंडी अलायंस बनाकर इन्होंने ऐलान कर दिया है कि इनकी विचारधारा और नीतियों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन, हमारी आस्था पर चोट करता है। इन्होंने मंदिरों को, हमारे त्योहारों को भी लूट का जरिया बना दिया है। त्रिशूर पूरम के साथ जिस प्रकार की राजनीति की जा रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सबरीमाला में भी जिस तरह की अव्यवस्था सामने आई है, उससे भक्तों को बहुत असुविधा हुई है। ये यहां की राज्य सरकार की अक्षमता का प्रमाण है। 

गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर की गवाह मॉडल दिव्या पाहुजा का हुआ क़त्ल, BMW में शव लेकर फरार हुए आरोपी

मुस्लिम बहुल लक्षद्वीप में बोले PM मोदी- 'भले ही क्षेत्रफल में छोटा है, लेकिन इसका दिल बहुत बड़ा है'

'राम आएंगे' भजन गाने वाली स्वाति मिश्रा के मुरीद हुए PM मोदी, खुद वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -