अर्चना गौतम के बाद बिग बॉस से बाहर हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, फूट-फूट कर रोए अंकित
अर्चना गौतम के बाद बिग बॉस से बाहर हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, फूट-फूट कर रोए अंकित
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में इस समय धमाल मचा हुआ है। वही शो में हाल ही हुए अर्चना गौतम के एविक्शन से फैंस शॉक्ड हैं। वही अब वीकेंड का वार में प्रशंसकों को दूसरा सबसे बड़ा शॉक मिलने वाला है। अर्चना गौतम के पश्चात् उनकी दोस्त प्रियंका चहर चौधरी एविक्ट हो गई हैं।

हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान ने एविक्शन का ये बड़ा बम फोड़ा है। होस्ट सलमान खान प्रियंका का नाम बेघर होने के लिए लेते हैं। अपनी खास दोस्त प्रियंका को बेघर होते देख अंकित भावुक नजर आए। प्रियंका चौधरी से सलमान खान पूछते हैं ये गेम आप क्या चाहती हैं कि कौन जीते? जवाब में प्रियंका बोलती हैं- मैं अपने लिए खेल रही हूं, वो अपने लिए खेल रहे हैं। फिर सलमान खान हैरान कर देने वाली घोषणा करते हैं। सलमान बोलते हैं कि प्रियंका शो से जा रही हैं। ये सुन अंकित और बाकी प्रतियोगी हैरान रह जाते हैं। अंकित की आंखें नम हो जाती हैं। प्रियंका रोते हुए सभी से गले मिलती हैं। अंकित, प्रियंका चौधरी के जाने का जिम्मेदार स्वयं को बताते हैं। 

शो का ये विस्फोटक प्रोमो देखने के पश्चात् प्रशंसक हैरान हैं। उन्हें प्रियंका के एविक्शन पर अभी तक भरोसा नहीं हो रहा है। इस सप्ताह सुंबुल तौकीर खान, प्रियंका चहर चौधरी और गोरी नागोरी नॉमिनेट हुए हैं। सभी को लगा था सुंबुल या गोरी में से कोई एक एविक्ट होगा। प्रियंका बिग बॉस 16 की सबसे मजबूत प्रतियोगी हैं। उनके शो जीतने के दावे तक हो रहे थे। अब शो की इतनी मजबूत प्रतियोगी को घर छोड़ते देख लोग हैरत में हैं। वैसे प्रशंसकों को ज्यादा दुखी होने की आवश्यकता नहीं है। टीआरपी के लिए ये निर्माताओं का गेम भी हो सकता है। वही अब फैंस शो के आगामी एपिसोड का इंतजार कर रहे है।

जया बच्चन को लेकर अमिताभ बच्चन ने सबके सामने कह डाली ये बड़ी बात

सिद्धांत वीर ही नहीं वर्कआउट के दौरान इन मशहूर स्टार्स को आ चूका है हार्ट अटक, हुई दर्दनाक मौत

'फरार हुई अक्षरा सिंह' वाले पोस्टर पर अब आया एक्ट्रेस का बयान, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -