'फरार हुई अक्षरा सिंह' वाले पोस्टर पर अब आया एक्ट्रेस का बयान, जानिए क्या कहा?
'फरार हुई अक्षरा सिंह' वाले पोस्टर पर अब आया एक्ट्रेस का बयान, जानिए क्या कहा?
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह को पहले तो पटना पुलिस ने फरार घोषित किया। तत्पश्चात, उनके घर के बाहर पोस्टर लगाए। दरअसल, मामला वर्ष 2021 अप्रैल का है। अक्षरा सिंह, बाहुबली मुन्ना शुक्ला की डांस पार्टी में सम्मिलित हुई थीं। वहां उन्होंने कई नियमों का उल्लंघन किया। साथ ही गोलीबारी भी हुई। 

वही इस पूरे मामले के चलते अक्षरा सिंह विवादों में भी आ गई थीं। अक्षरा क्योंकि उस डांस पार्टी में सम्मिलित थीं तो उनके खिलाफ भी पुलिस ने FIR दर्ज की थी। दरअसल, इसी मामले में पुलिस ने दो महीने पहले अदालत से गैर जमानती वॉरंट भी इशू कराया था। कहा जा रहा है कि लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा के पटना के घर पर फरारी का इश्तिहार चिपका दिया है। फरारी के पोस्टर में अक्षरा के फरार होने का जिक्र है। इसके अतिरिक्त कुछ समय पहले अक्षरा सिंह को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई थी। जौनपुर के बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय 'बदलापुर महोत्सव' में अक्षरा सिंह पर पत्थर फेंके गए थे। 

वही अब अक्षरा सिंह ने फरार होने की इसी बात पर मीडिया से कहा कि घर के बाहर अगर पोस्टर लगाए हैं तो लगाने दो। मैं पूरी दुनिया में घूमकर शो कर रही हूं। तो ऐसे में मैं 'लापता' कैसे हो गई। दूसरी बात दुनियावालों को मैं इस केस में कब तक सफाई देती रहूंगी। मुझे काम करना है। करियर में आगे बढ़ना है। इसी के साथ अक्षरा सिंह ने स्वयं का एक वर्कआउट वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह जिम में भारी-भरकम वेट्स उठाती दिखाई दे रही हैं। 

कंट्रोवर्सियल थी सिद्धांत की लव लाइफ, को-स्टार के कारण हुआ था तलाक

कृष्णा-अर्जुन से लेकर ममता तक, कई सीरियल्स में नजर आ चुके है सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, जानिए उनका करियर

शहनाज गिल के नए फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का टेम्प्रेचर, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -