एकता कपूर के रिंग्स हटाने पर टीवी के सितारों का था ऐसा रिएक्शन
एकता कपूर के रिंग्स हटाने पर टीवी के सितारों का था ऐसा रिएक्शन
Share:

टीवी की जानी मानी 'क्वीन' एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने सीरियल्स के अलावा अंगूठियों की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं।इसके साथ ही  कई बार तो लोग ये भी कहते हैं कि इन्हीं अंगूठियों की वजह से आज एकता के पास दुनिया भर की शोहरत है। फ़िलहाल  अब एकता ने इन अंगूठियों को उतार दिया है। वहीं इसका सबूत एकता का वीडियो है जो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही एकता के इस फैसले के पीछे की वजह क्या है वो हम आपको आगे की स्लाइड में बताएंगे। वहीं एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही कुछ सेकेंड के इस वीडियो में एकता अपना हाथ दिखा रही हैं जिसमें उन्होंने एक भी अंगूठी नहीं पहनी है। वहीं एकता की अंगूठियों को न देख सितारे भी हैरान हैं वो लगातार एकता से इसके पीछे की वजह पूछ रहे हैं।

इसके साथ ही 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का रोल निभा चुकीं हिना खान खुद को रोक नहीं पाईं। वहीं हिना ने एकता के इस वीडियो पर कमेंट किया- 'ये कैसे हुआ?' जवाब में एकता ने लिखा- 'बस एलर्जी हो गई थी साबुन और सैनेटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने पर। कुछ समय बाद वापसी होगी बाकी सभी चीजों की तरह। इसके साथ ही 'करिश्मा तन्ना ने कमेंट किया- 'क्या?' जवाब में एकता ने लिखा- 'हां, कुछ दिनों के लिए।'इसके साथ ही सूफी बेबी नाम के ट्विटर अकाउंट से एकता से ऐसा सवाल किया जिसका जवाब तो हर कोई जानना चाहता होगा। इन्होंने लिखा- 'बेहरतीन, कितने साल बाद तुमने ये अंगूठियां उतारी?' एकता ने जवाब में लिखा- 'मैंने 2003 में पहनना शुरू की थी।वहीं  कुछ दिन पहले एकता अपनी इन्हीं अंगूठियों की वजह से ट्रोल भी हुई थीं।

असल में, कोरोना वायरस की वजह से सभी को अपने हाथ बार बार सैनेटाइज करने को कहा गया है। इसके साथ ही यहां तक कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे करने का चैलेंज भी दिया था। इस दौरान एकता अंगूठी पहने हुए हाथ धोते हुए वीडियो शेयर किया था। ट्रोलर्स को एकता की ये बात पसंद नहीं आई वो उन्हें ट्रोल करने लगे थे। हालांकि एकता ने उस वक्त ट्रोलर्स को जवाब दिया था। वहीं उन्होंने कहा था- डॉक्टर्स से पूछा है अंगूठी पहनने से कोई नुकसान नहीं होता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 ek (@ektarkapoor) on

कोरोना से तंग हुईं सना खान, घर पर रहकर कर रही यह काम

मुकेश खन्ना को रामानंद सागर की रामायण नहीं आयी थी पसंद

हनुमान के रोल में दारा सिंह को किया गया था काफी ज्यादा पसंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -