एक्ट्रेस प्रियंका पर इस मॉडल ने लगाए कपड़े चुराने के आरोप, दर्ज करवाई शिकायत
एक्ट्रेस प्रियंका पर इस मॉडल ने लगाए कपड़े चुराने के आरोप, दर्ज करवाई शिकायत
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रही प्रियंका चहर चौधरी पर चोरी और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। प्रियंका की फ्लैटमेट रहीं इशिता रेहा गुप्ता ने इल्जाम लगाया है कि प्रियंका चहर चौधरी ने ना केवल उनके कपड़े चुराए बल्कि यह खबर मीडिया में आने के पश्चात् उनकी पीआर ने उन्हें परेशान किया। इशिता ने प्रियंका चहर चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रियंका का यह भी कहना है कि उनके कपड़े चोरी किए जाने की खबर उन्होंने तो लीक भी नहीं की थी।

इशिता का दावा है कि प्रियंका चहर चौधरी ने उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चोरी किए हैं। इस मामले में इशिता ने एक ट्वीट किया था जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। इस ट्वीट में PCC ने दावा किया, "वो औरत अपनी PR टीम के साथ मिलकर दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकती। केवल दूसरों को इंप्रेस करने के लिए अच्छी बनने का ढोंग करती है। वो प्रयास करती हैं कि मुझ जैसे कपड़े पहने और मुझ जैसी बन जाए।"

वही इसी ट्वीट में इशिता ने लिखा था कि उसने मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए मगर मैंने कुछ नहीं कहा था। बता दें कि PCC के बारे में छपे आर्टिकल्स के बारे में इशिता ने कहा कि वो आर्टिकल प्रियंका के ही पीआर ने छपवाए हैं। उन्होंने लिखा- वो कपड़े मांग लेती तो भी मैं दे देती। बिना पूछे लेकर भाग जाना चोरी है। साथ में इसके लिए PR की हेल्प लेना और गलत है। अपनी लड़ाई स्वयं लड़ो, PR का सहारा मत लो। मुझे ऐसे लोगों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।" बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 की प्रतियोगी रहीं प्रियंका चहर चौधरी सलमान खान के शो में आने के पश्चात् तेजी से मशहूर हो गई थीं। 

गोविंदा को ऑफर हुई थी 'महाभारत', इस कारण कर दिया था मना

डिलीवरी के बाद खुद को खत्म कर लेना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, इला अरुण ने किया चौंकाने वाला खुलासा

VIDEO! पैपराजी के सामने राखी सावंत ने ऊपर किया अपना टॉप और फिर..., देखकर चकराया फैंस का सिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -