'चंडीगढ़ के दो टुकड़े करो और 20 हज़ार करोड़ दो..', पंजाब में सरकार बनते ही केंद्र से AAP की मांग
'चंडीगढ़ के दो टुकड़े करो और 20 हज़ार करोड़ दो..', पंजाब में सरकार बनते ही केंद्र से AAP की मांग
Share:

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के बीच चंडीगढ़ को लेकर जारी जंग के बीच राज्यसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार को चंडीगढ़ को दो हिस्सों में विभाजित कर देना चाहिए। इसके साथ ही AAP नेता ने दोनों सरकारों को अलग-अलग राजधानियां बनाने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने का फॉर्मूला दिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, AAP नेता गुप्ता ने कहा है कि, 'सिर्फ आलोचना करने और कोई निराकरण न करने का संकल्प पारित करके हम क्या हासिल करते हैं? राज्य (पंजाब) सरकार को विशेष सत्र बुलाने और कुछ न करने की जगह केंद्र के पास जाकर अपना अधिकार मांगना चाहिए। उन्हें चंडीगढ़ का आधा और 20,000 करोड़ रुपये मांगना चाहिए।' गुप्ता आज पार्टी की दक्षिण क्षेत्र कार्यकर्ताओं की मीटिंग के नेतृत्व करने शहर में थे। उन्होंने कहा कि पार्टी हरियाणा में भी सरकार बनाएगी। गुप्ता ने कहा कि 2025 में हरियाणा और पंजाब दोनों में AAP की सरकार होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजधानी और SYL दोनों मुद्दे हल हो जाएंगे।
 
गुप्ता ने आगे कहा कि, 'वर्तमान सरकार का मुद्दों का निराकरण करने का कोई इरादा नहीं है और न ही उनके पूर्ववर्तियों का ये इरादा था। वे केवल इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहते हैं और यही वजह है कि यह इतने दशकों से ये लंबित है। अगर दोनों राज्य सरकारें बैठकर संकल्प की नीयत से बात करें तो यह मसला एक दिन में सुलझ जाएगा। सीएम खट्टर के पास वसीयत नहीं है। दोनों राज्यों में जल वितरण के संबंध में बात करने के अलावा हमें पाकिस्तान में जाने वाले पानी को लेकर भी चर्चा करनी चाहिए। हमारा 70 फीसद पानी पाकिस्तान में जा रहा है, जिसे रोका जाना चाहिए, क्योंकि हमारी जमीनें सूख रही हैं। दिल्ली में पानी का संकट था, अगर आज हर घर में पानी है, क्योंकि समस्या का समाधान करने का हमारा इरादा था।”

'रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दो धड़ों में बंटा विश्व, लेकिन भारत ने लिया अपना स्टैंड..' भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले PM

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह- मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही पार्टी

'आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद' के नारे लगते शख्स का वीडियो वायरल, AAP दफ्तर से बुजुर्ग महिला को धक्के देकर निकाला !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -