भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह- मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही पार्टी
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह- मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही पार्टी
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर कहा है कि भाजपा की यात्रा राष्ट्रीय सेवा के बारे में रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 70 वर्षों से उपेक्षा झेलने वाले गरीबों, किसानों, दलितों और वंचित महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कार्य किया है। दरअसल, गृह मंत्री ने बुधवार को भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर कई ट्वीट किए।

अमित शाह ने ट्वीट में लिखा कि, 'भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर खुद को तिल-तिल जलाकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूँ।' उन्होंने आगे लिखा, 'भाजपा की ये 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है। और 2014 से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकाँक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, '2014 से पहले गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी एक बड़ा संघर्ष था। नरेंद्र मोदी जी के पीएम बनने के बाद भाजपा सरकार ने गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट व स्वास्थ्य बीमा देने के साथ-साथ मुफ्त राशन देकर उनको एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने का काम किया।'

'आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद' के नारे लगते शख्स का वीडियो वायरल, AAP दफ्तर से बुजुर्ग महिला को धक्के देकर निकाला !

'रमज़ान है, मुस्लिम इलाकों में बिजली न कटे..', राजस्थान की कांग्रेस सरकार के आदेश पर क्यों भड़का सोशल मीडिया ?

BJP के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया ये खास मंत्र

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -