राजस्थान में आसमान से गिरा रहस्यमयी धातु का टुकड़ा, दंग रह गए लोग
राजस्थान में आसमान से गिरा रहस्यमयी धातु का टुकड़ा, दंग रह गए लोग
Share:

जयपुर:  धरती पर यूं तो प्रति वर्ष 17 हजार से अधिक उल्कापिंड टकराते हैं, किन्तु शुक्रवार सुबह राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में तेज आवाज और धमाके के साथ एक रहस्यमयी धातु गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लगभग पौने तीन किलो के इस धातु को प्रथमदृष्या उलकापिंड बताया जा रहा है, किन्तु अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वैज्ञानिकों की एक टीम मौके पर पहुंच रही है और इसके बाद साफ़ हो सकेगा कि जमीन में धंसी मिली ये वस्तु क्या है?

राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में शुक्रवार सुबह लगभग पौने तीन किलो का एक रहस्यमयी धातु का टुकड़ा गिरा। जिसे उल्कापिंड भी बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने धातु को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया है। सांचौर थानाधिकारी अरविंद पुरोहित ने मीडिया को बताया कि दिनांक 19 जून 20 को सुबह लगभग 7 बजे टेलिफोन से आसमान से धमाके के साथ कुछ गिरने की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद जोधपुर विश्व विद्यालय की एक टीम छानबीन के लिए मौके पर पहुंचेगी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सूचना मिली की गायत्री कॉलेज के पास आसमान से गर्जना के साथ कोई वस्तु जमीन पर गिरी है। टीम मौके पर पहुंची तो वस्तु धरती में धंसी हुई मिली। इस धातु का बाह्य रूप से गहनता पूर्वक निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंध किए और उक्त वस्तु को सावधानीपूर्वक धरती से बाहर निकाला गया। यह वस्तु गर्म अवस्था में थी, जिसको कुछ देर मिट्टी में सुरक्षित रखा गया। ठण्डी होने पर एक कांच के जार में इसे रखा गया। इस वस्तु का वजन 2 KG 788 GM हैं।   

आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार, चीनी के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही सरकार

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर पुराना ट्वीट पड़ा भारी, हो सकती है सख्त कार्यवाही

हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 34500 के पार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -