8 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, 250 कैडेट्स हुए थे शामिल
8 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, 250 कैडेट्स हुए थे शामिल
Share:

नर्मदपुराम से गजेंद्र राजपूत की रिपोर्ट 

नर्मदपुराम। 5 मप्र गर्ल्स बटलियन एनसीसी नर्मदपुराम का 08 दिवसीय  वार्षिक प्रशिक्षण शिविर  का समापन आज 17 ऑक्टोबर 2022 को हुआ।समापन की पूर्व संध्या पर नर्मदा महाविद्यालय के सभागृह में हुआ। जिसमे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का  आयोजन हुआ जिसमे 21 महाविद्यालय एवं विद्यालय के 250 कैडेट्स नेे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया  कैंप के समापन के कार्यक्रम से पूर्व बड़ा खाने का आयोजन हुआ एवं  विभिन्न प्रतियोगिताओं मे  चयनित कैडेट्स को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किये गए। 

कैडेट्स कैंप कमांडर पायल यादव एवं डिप्टी कैंप कमांडर पूजा पटेल, सर्जेंट प्राची मंड्रे  को  विभिन्न सैन्य गतिविधियों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये  कैंप का सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स घोषित किया गया जिसके लिए प्राची को  सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया गये। महिला एन सी सी अधिकारी  साक्षी सिंह, आशा चिकने, रेणु यादव सीमा राठौर एवं सुनीता सैनी कैडेट्स को पूर्ण जिम्मेदारी एवं जवाबदारी निभने के लिये सम्मान मेडल एवं सर्टिफिकेट द्वारा किया गया। 

कैंप कमांडर कर्नल दिनेश कनौजिया ने बताया की कैंप में समस्त 550 को कैडेट्स को सैन्य विषयों पर जानकारी दी गयी। कैंप के समापन में कर्नल दिनेश कनौजिया समस्त कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु नर्मदा महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ ओ. एन चौबे एवं जिला आस्पताल के डॉक्टर की टीम एवं नगर पालिका का आभार प्रकट किया।

रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, इन देशों को बेचे जाएंगे 35 हजार करोड़ के हथियार

महाकाल मंदिर में लड़कियों ने बनाए अश्लील वीडियो, इंटरनेट पर वायरल होते ही भड़के पुजारी

VIDEO! चलती बाइक से आ रही थी अजीब सी आवाज, स्पीड मीटर देखा तो दंग रह गए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -