लोकसभा चुनाव 2019 : बंगाल में हिंसा के बीच, देश में दोपहर दो बजे तक हुआ 39.74% मतदान
लोकसभा चुनाव 2019 : बंगाल में हिंसा के बीच, देश में दोपहर दो बजे तक हुआ 39.74% मतदान
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में 6वें चरण के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जिसके अंर्तगत दो बजे तक 39.74% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा बंगाल में 55.77% वोट पड़े। झारखंड में 47%, मध्यप्रदेश में 42% और हरियाणा में 39% वोट डाले गए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में हिंसा भी जारी है। 

अमित शाह की हुंकार, जब तक एक भी भाजपा कार्यकर्ता जिन्दा है, कश्मीर भारत से अलग नहीं होगा

बंगाल में हो रहा है हंगामा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प.बंगाल के घाटाल से भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस अफसर भारती घोष के काफिले पर हमला किया गया। उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। केशपुर मतदान केंद्र के बाहर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और धक्का मुक्की की गई। भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। बंगाल में झारग्राम के गोपीबल्लभपुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला है। पार्टी ने तृणमूल पर हत्या का आरोप लगाया है। 

ट्रेड वॉर: बिना नतीजे के ख़त्म हुई दो दिनी बैठक, पर चीन को अब भी अमेरिका से उम्मीद

वही उधर मध्यप्रदेश के भिंड में जैतपुरागुढ़ा गांव में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसवालों को पीटा। इसके बाद मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गई। फिलहाल, मतदान रोक दिया गया। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली में औरंगजेब लेन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

लोकसभा चुनाव: युवक ने भाजपा के झंडे से साफ़ किए जूते, कार्यकर्ताओं ने जमकर की धुनाई

सपा-बसपा गठबंधन पर सीएम योगी ने साधा निशाना, बोले कुछ ऐसा

शत्रु के गढ़ में अमित शाह का रोड-शो, जमकर उमड़ी भीड़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -