अमित शाह की हुंकार,  जब तक एक भी भाजपा कार्यकर्ता जिन्दा है, कश्मीर भारत से अलग नहीं होगा
अमित शाह की हुंकार, जब तक एक भी भाजपा कार्यकर्ता जिन्दा है, कश्मीर भारत से अलग नहीं होगा
Share:

शिमला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश पहुँच गए हैं। यहाँ चम्बा में उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि पूरे देश में ये माना जाता है की अगर कहीं साक्षात देवता निवास करते है तो वो हिमाचल में करते हैं। देश में आबादी के प्रतिशत में सबसे ज्यादा जवान अगर सेना में गए हैं तो वो इसी भूमि से गए हैं। 

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी नेतृत्व में ही देश के 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को उठाने का काम हुआ है। देश को सुरक्षित करने का अभियान पांच साल में चला है। देश के गौरव को आसमान तक ले जाने का अभियान पांच साल में चला है। अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार विहीन सरकार कैसी होती है इसका उदाहरण देश में पांच साल में देखने को मिला है। ये पहला चुनाव है जिसमें विपक्ष महंगाई का मुद्दा नहीं उठा रहा है। मोदी सरकार ऐसे चली कि महंगाई का मुद्दा ही गायब हो गया।  पहली बार भ्रष्टाचार का मुद्दा भी गायब है। क्योंकि मोदी सरकार ने 5 साल में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया है। 

अमित शाह ने राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के गठबंधन वाले उमर अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री होना चाहिए। राहुला बाबा एंड कंपनी कान खोल के सुन लो जब तक भाजपा के कार्यकर्ताओं के शरीर में जान है तब तक कश्मीर को हिंदुस्तान से कोई अलग नहीं कर सकता।

केजरीवाल की जनता से अपील, कहा- नफरत फैलाने वालों को ना दें वोट

सपा नेता ने भाजपा पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप, EC को पत्र लिख कर की शिकायत

यूपी में पीएम मोदी की हुंकार, कहा- भारत को दहलाने वाले आज डरकर जीने को मजबूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -