चुनावी रंजिश में चली गोलियाॅं
चुनावी रंजिश में चली गोलियाॅं
Share:

फरीदाबाद। फरीदाबाद के पलवली गांव में चुनावी संघर्ष के चलते गोलियाॅं चल गईं। गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया। प्रभावित लोग पलवली गांव के श्रीचंद के परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों के परिजन की शिकायत पर, पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लगभग 17 लोगों को पकड़ा है।

घटना की जानकारी जब केंद्रीय कृषी मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, डाॅ. हनीफ कुरैशी आदि को मिली तो वे घटना स्थल पर पहुॅंचे। प्रारंभिक तौर पर जानकारी सामने आई है कि श्रीचंद के परिवार और सरपंच के परिजन के बीच चुनावी रंजीश चल रही थी। जिसे लेकर विवाद हुआ और विवाद बढ़ने पर गोलीबारी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 9.30 बजे सरपंच पति बिल्लू अपने साथियों के साथ श्रीचंद के घर में दाखिल हुआ। इन लोगों ने श्रीचंद के परिवार से चर्चा की। दोनों परिवारों में विवाद होने लगा। अचानक बिल्लू और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने सुनी तो वे मौके पर दौड़कर पहुॅंचे।

यहाॅं का नज़ारा बेहद भयावह था। फायरिंग के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ घायल थे। घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया। घटना को लेकर पुलिस जाॅंच में जुटी है। फरार आरोपियों को तलाशा जा रहा है।  इस घटना में जिन लोगों की मौत हो गई उनमें राजेंद्र प्रसाद, ईश्वर चंद, श्रीचंद, नवीन, देवेंद्र शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सिनेमा मालिक की हत्या पर मचा बवाल

दिल्ली में तेज़ाब धुला अदरक जब्त

ऑक्सीजन सप्लायर भंडारी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -