सिवनी। सालीवाड़ा गांव में छोटी सी बात पर एक युवक ने महिला पर चाकू से वार कर दिया। लखनादौन थाना अंतर्गत सालीवाड़ा गांव में एक युवक को उधार में गुटखा ना देने की वजह से गुस्से में आकर युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वारदात के बाद से ही आरोपी को फरार बताया जा रहा है।
लखनादौन थाना प्रभारी मनोज गुप्ता के अनुसार सिलवाड़ा में रहने वाली 45 वर्षीय अनीता यादव अपने घर पर स्तिथ किराना दुकान में बैठी थी।आरोपी गांव का रहने वाला भूरा चंद्रवंशी (अज्जू) 28 वर्ष दुकान पर उधारी में गुटखा लेने गया था। इस बात पर अनीता ने उसे गुटखा देने से मना कर दिया, तो वह वापिस चला गया। कुछ देर बाद आरोपी ग़ुस्से में चाकू लेकर दुकान पर फिर से वापस आया और अनीता पर चकु से वार कर दिया। इस घटना में अनीता के शरीर पर 6 जगह घाव हो गए। मौके पर सभी गांव वाले इकट्ठे होते उस से पहले भूरा वहां से फरार हो गया।
घटना की सुचना पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घायल अनीता को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर हो गयी। अनीता को जबलपुर रेफेर किया गया। पुलिस ने आरोपी भूरा के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 326, 506 का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 520 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
मणप्पुरम गोल्ड में दिनदहाड़े बदमाशों ने दिया डकैती को अंजाम, और फिर...
भारत जोड़ो यात्रा में हुई धक्का-मुक्की, अचानक नीचे गिर पड़े दिग्विजय सिंह और फिर...