भारत जोड़ो यात्रा में हुई धक्का-मुक्की, अचानक नीचे गिर पड़े दिग्विजय सिंह और फिर...
भारत जोड़ो यात्रा में हुई धक्का-मुक्की, अचानक नीचे गिर पड़े दिग्विजय सिंह और फिर...
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा आज ओमकारेश्वर से इंदौर की तरफ चल रही है। आज यात्रा में हुए टी-ब्रेक के चलते धक्का-मुक्की हो गई। इसमें वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गिर गए। वहां उपस्थित समर्थकों ने उन्हें सहारा देकर उठाया। 

भारत जोड़ो यात्रा में भारी आँकड़े में कांग्रेस समर्थक उपस्थित हैं। आज जब टी-ब्रेक हुआ तो वहां उपस्थित व्यक्तियों में धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह गिर गए, वहां उपस्थित उनके समर्थकों ने उन्हें उठाया। हालांकि उन्हें इस के चलते कोई गंभीर चोट नहीं आई तथा बाद में वह राहुल गांधी के साथ चलते हुए दिखाई दिए। अब यात्रा ओमकारेश्वर से इंदौर की तरफ बढ़ रही है। आज इस यात्रा में प्रियंका गांधी उपस्थित नहीं हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि अब प्रियंका गांधी दिल्ली वापस लौट गईं हैं। वह राजस्थान में यात्रा में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे के साथ यात्रा में सम्मिलित हुईं थीं। 

वहीं राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की टिप्पणी को लेकर कमलनाथ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके कारण भाजपा के नेता बौखला गए हैं। अभी तो वो लोग राहुल जी के जूतों के बारे में भी बात करेंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के ओमकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना एवं फिर बाद में आरती में सम्मिलित होने पर टिप्पणी की थी। ईरानी ने एक ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी की आरती करते हुए उल्टी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था, "अब ठीक है। ॐ नमः शिवाय।" 

राहुल गांधी पहुंचे ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

'उम्रकैद' की सजा काट रहा है ये बंदर, जानिए वजह

बाबा विश्वनाथ धाम पर हुई लक्ष्मी की कृपा, भक्तों ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -